फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samvad 2024 Sports and film celebrities and political giants are coming to Dehradun

Amar Ujala Samvad: हो जाएं तैयार...दून आएंगी खेल और फिल्म जगत की हस्तियां, राजनीति के दिग्गज; यहां करें संपर्क

Thu, 01 Aug 2024 10:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Aug 2024 10:32 AM IST
सार

Amar Ujala Samvad 2024: रविवार को सुबह 9:00 बजे आईएसबीटी के निकट हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज करेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2024 Sports and film celebrities and political giants are coming to Dehradun
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूनवासी हो जाएं तैयार... चार अगस्त को अमर उजाला संवाद में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति तक के पुरोधा जुटेंगे। सुबह 8.30 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में खेल, फिल्म, पर्यटन, उद्योग, कला, संस्कृति, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। संवाद के दौरान देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों व विशेषज्ञों के विचार जानने और रूबरू होने का मौका मिलेगा। रविवार को सुबह 9:00 बजे आईएसबीटी के निकट हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज करेंगे।

विज्ञापन




 

दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे।  खेल जगत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी जहां प्रदेश में खेलों के भविष्य की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे तो मशहूर फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम भी फिल्म क्षेत्र की संभावनाओं पर अपने विचार रखेंगे।
   
इस्कॉन के मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास भागदौड़ भरी जिंदगी में मन की शांति के सूत्र बताएंगे। अगर आप भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो पटेलनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed