‘मैं भी कान्हा’ प्रतियोगिता: श्रेष्ठ कान्हा का रूप चुनने को बंपर वोटिंग, आज भी है मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून में श्रेष्ठ कान्हा रूप चुनने के लिए पहले ही दिन बंपर वोटिंग हुई। लोगों ने अपनी-अपनी पसंद के कान्हा को वोट दिया। किसी ने केवल एक को बेस्ट चुना तो किसी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए वोट किया। अमर उजाला ‘मैं भी कान्हा’ प्रतियोगिता में वोटिंग सोमवार को भी जारी रहेगी।
यदि आप वोट देने से चूक गए हैं तो रविवार (25 अगस्त) के अंक में प्रकाशित तस्वीरों को देखकर अपना वोट दे सकते हैं। आपके वोट और विशेषज्ञों की राय पर देहरादून के तीन श्रेष्ठ कान्हा रूपों की घोषणा की जाएगी। प्रतियोगिता का रिजल्ट इसी हफ्ते अमर उजाला माई सिटी में प्रकाशित किया जाएगा। बता दें कि अमर उजाला कार्यालय में ‘मैं भी कान्हा’ प्रतियोगिता के तहत शनिवार को 145 बच्चों ने कान्हा का रूप धारण कर प्रतिभाग किया था।
आप भी चुन सकते हैं सबसे अच्छा कान्हा
अमर उजाला ने कान्हा की जो तस्वीरें प्रकाशित की हैं, हम उनका नाम प्रकाशित नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय प्रत्येक तस्वीर पर एक नंबर प्रकाशित कर रहे हैं। आप भी इन सभी में से अपनी पसंद का कान्हा चुन सकते हैं। अपना वोट आप हमें मोबाइल नंबर 7617566171 पर वॉट्सएप कर सकते हैं।
वोट देने के लिए अमर उजाला में प्रकाशित कान्हा का सीरियल नंबर लिखना जरूरी होगा। आप अपनी पसंद के हिसाब से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए वोट कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक व्यक्ति एक बार ही वोट दे सकता है।