{"_id":"5d64adee8ebc3e014a6877bc","slug":"amar-ujala-main-bhi-kanha-contest-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा चुनने के लिए वोटिंग आज भी जारी, जल्दी करें और चुने सबसे प्यारा कान्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा चुनने के लिए वोटिंग आज भी जारी, जल्दी करें और चुने सबसे प्यारा कान्हा
Tue, 27 Aug 2019 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 27 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ‘मैं भी कान्हा’ प्रतियोगिता के लिए वोटिंग जारी है। अगर आपने अभी तक वोट नहीं किया है तो जल्दी कर लें। वोटिंग का मौका अभी खुला हुआ है।
विज्ञापन
राजधानी दून में श्रेष्ठ कान्हा रूप चुनने के लिए दूसरे दिन भी बंपर वोटिंग हुई। लोगों ने अपनी-अपनी पसंद के कान्हा को वोट दिया। किसी ने केवल एक को बेस्ट चुना तो किसी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए वोट किया। अमर उजाला ‘मैं भी कान्हा’ प्रतियोगिता में वोटिंग मंगलवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
यदि आप वोट देने से चूक गए हैं तो रविवार, सोमवार के अंक में प्रकाशित तस्वीरों को देखकर अपना वोट दे सकते हैं। आपके वोट और विशेषज्ञों की राय पर देहरादून के तीन श्रेष्ठ कान्हा रूपों की घोषणा की जाएगी। प्रतियोगिता का रिजल्ट इसी हफ्ते अमर उजाला माई सिटी में प्रकाशित किया जाएगा। बता दें कि अमर उजाला कार्यालय में ‘मैं भी कान्हा’ प्रतियोगिता के तहत शनिवार को 146 बच्चों ने कान्हा का रूप धारण कर प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
आप भी चुन सकते हैं सबसे अच्छा कान्हा
अमर उजाला ने कान्हा की जो तस्वीरें प्रकाशित की हैं, हमने उन पर एक नंबर प्रकाशित किया है। अपना वोट आप हमें मोबाइल नंबर 7617566171 पर वॉट्सएप कर सकते हैं। वोट देने के लिए अमर उजाला में प्रकाशित कान्हा का सीरियल नंबर लिखना जरूरी होगा। आप अपनी पसंद के हिसाब से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए वोट कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक व्यक्ति एक बार ही वोट दे सकता है।