{"_id":"67470ea7e958a88e5c0b3c20","slug":"amar-ujala-maha-kumbh-conclave-2025-will-be-held-in-dehradun-many-personalities-will-gather-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला महाकुंभ कॉन्क्लेव: दून में होगा धर्म, संस्कृति और आधुनिक तकनीकों पर मंथन...जुटेंगी कई बड़ी शख्सियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला महाकुंभ कॉन्क्लेव: दून में होगा धर्म, संस्कृति और आधुनिक तकनीकों पर मंथन...जुटेंगी कई बड़ी शख्सियतें
Wed, 27 Nov 2024 05:54 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 27 Nov 2024 05:54 PM IST
सार
अमर उजाला और यूपी पर्यटन विभाग के साथ मिलकर दून में होने वाले महाकुंभ कॉन्क्लेव में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आधुनिक तकनीकों पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला महाकुंभ कॉन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। यह आयोजन मानवता के सबसे बड़े धार्मिक उत्सवों में से एक है, जो सदियों से भारतीय जीवनशैली और संस्कृति का प्रतीक रहा है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने इस आयोजन को और भी विशेष व भव्य बनाने के लिए महाकुंभ कॉन्क्लेव 2025 की योजना बनाई है।
विज्ञापन
अमर उजाला और यूपी पर्यटन विभाग के साथ मिलकर दून में होने वाले महाकुंभ कॉन्क्लेव में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आधुनिक तकनीकों पर मंथन किया जाएगा। 28 नवंबर को सहारनपुर रोड स्थित होटल रीजेंटा में आयोजित होने वाले महाकुंभ कॉन्क्लेव में तीन विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
महाकुम्भ 2025: श्रद्धालुओं की इच्छा होगी पूरी, बोतल बंद गंगाजल उपलब्ध कराएंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
विज्ञापन
इन सत्रों में पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेशा डंगवाल, डीएवी पीजी कॉलेज के प्रो. डॉ. राम विनय सिंह, अखाड़ा परिषद हरिद्वार के रविंद्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर हरिचेतानंद गिरी, श्री गंगासभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, युवा पुरोहित समाज के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित अपने विचार रखेंगे। इस कार्यक्रम में शहर की कई बड़ी शख्सियत हिस्सा लेंगी।