फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala impact on One Day bar License

अमर उजाला असर: वन डे लाइसेंस में एनओसी के बाद निरीक्षण भी करेगी पुलिस 

Tue, 13 Aug 2019 10:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 13 Aug 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala impact on One Day bar License
12 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने उठाया था ये मामला - फोटो : अमर उजाला

वन डे बार लाइसेंस में नियमों की अनदेखी पर पुलिस कप्तान ने अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। लाइसेंस जारी करने के लिए संबंधित थाना पुलिस एनओसी देने के बाद अब दिन विशेष पर निरीक्षण भी करेगी। ताकि, वहां देखा जा सके कि यहां नियमों का पालन हो भी रहा है या नहीं। थानों से प्रति सप्ताह कितनी एनओसी जारी होती हैं, इसकी पड़ताल भी की जाएगी। 

विज्ञापन


अमर उजाला पड़ताल: एक दिन के लाइसेंस पर धड़ल्ले से बिक रही शराब
विज्ञापन


दरअसल, वन डे बार लाइसेंस की आड़ में शहर के दर्जनों रेस्टोरेंट में शराब बेची जा रही है। इसकी आड़ में हुक्का आदि भी यहां परोसा जा रहा है। बीते शनिवार को चकराता रोड पर टॉनिक और राजपुर रोड पर यूके सेंट्रल नामक रेस्टोरेंट में अमर उजाला की पड़ताल में बात सामने आई थी। पता चला था कि यहां खुल्लमखुल्ला रेस्टोरेंट संचालकों ने बाकायदा मेन्यू कार्ड भी छपवाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग लाइसेंस तो जारी कर देता है, लेकिन बाद में यह पड़ताल नहीं की जाती है कि वहां वाकई कोई पार्टी है या फिर अन्य गतिविधियां। इस पर सोमवार को एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद संज्ञान लिया है।

 एसएसपी ने बताया कि उन्होंने सभी थानों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक सप्ताह जिस रेस्टोरेंट के लिए एनओसी जारी हो रही है वहां कार्यक्रम के दिन निरीक्षण भी किया जाए। एनओसी की एक प्रतिलिपि एसएसपी आवास व दफ्तर में भी भेजी जाए। ताकि, समय आने पर उसका अवलोकन किया जा सके। यदि किसी भी थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट विशेष (जहां एनओसी दी गई है) में कोई विवाद होता है या अन्य प्रकार की गतिविधियां होती हैं तो थाना पुलिस पर भी कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed