फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One Day bar License in dehradun

अमर उजाला पड़ताल: एक दिन के लाइसेंस पर धड़ल्ले से बिक रही शराब

Mon, 12 Aug 2019 07:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Aug 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
One Day bar License in dehradun
प्रतीकात्मक

वन डे बार का लाइसेंस लेकर शहर के कई रेस्तरां नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पार्टी या कार्यक्रम के लिए लाइसेंस लेकर वहां पर बार की तरह से शराब बेची जा रही है। अनुमति भले ही एक दिन की हो, लेकिन इसकी आड़ में कई दिन बार चला रहे हैं। शनिवार को शहर के दो रेस्तरां की पड़ताल की गई तो देखा कि वहां पर लोगों को नियमों के विरुद्ध हुक्का भी परोसा जा रहा था। 

विज्ञापन


पड़ताल-1
मेन्यू छपवाकर बेच रहे शराब
चकराता मार्ग पर टॉनिक नाम से रेस्तरां के पास शनिवार को वैध वन डे बार लाइसेंस था। आबकारी महकमे को बताया गया था कि रेस्तरां एक परिवार ने बुक किया है और उन्हें कॉकटेल पार्टी करनी है। लिहाजा, निर्धारित शुल्क लेकर लाइसेंस जारी कर दिया गया। शनिवार शाम इस रेस्तरां में पहुंचे तो देखा कि यहां तो बाकायदा शराब के विभिन्न ब्रांड बेचने के लिए मेन्यू कार्ड भी छपा हुआ है। वहां पर लगे करीब 30 टेबल पर शराब और बियर तो परोसी ही जा रही थी। साथ ही साथ कई लोग हुक्का भी गुड़गुड़ा रहे थे। जबकि, रेस्तरां को इस तरह दिए जाने वाले लाइसेंस में वे शराब नहीं बेच सकते हैं। इस बाबत जब रेस्तरां में बात की गई तो वहां के कर्मचारी ने कहा कि मालिक अभी ट्रेवल कर रहे हैं। सोमवार को बात हो सकती है। 
विज्ञापन


पड़ताल-2
राजपुर रोड जाखन में यूके सेंट्रल रेस्तरां में बाहर खड़े गार्ड ने पहले ही कहा कि सभी टेबल बुक हैं। इस रेस्तरां के पास भी एक दिन का बार लाइसेंस था। उसने बार काउंटर पर बैठने के लिए दो हजार रुपये का पास ऑफर किया। यानी वहां भी धड़ल्ले से शराब बेची जा रही थी, जिसका बाहर ही पास के रूप में पैसा वसूला जा रहा था। यह सिर्फ इन दो रेस्तरां की कहानी नहीं है, बल्कि दर्जनों रेस्तरां इसी तरह से विभाग के कार्मिकों के साथ मिलकर अवैध बार संचालित कर रहे हैं। रेस्तरां के सेल्स मैनेजर निशांत पांडेय का कहना है कि ऐसी बात तो नहीं है। फिर भी कल दोपहर में ऑनर आ जाएंगे उसके बाद बात हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल भी पकड़ा रहे फर्जी 
टॉनिक रेस्तरां से एक बियर खरीदने पर वहां से 347 रुपये का बिल भी दिया गया। लेकिन, इस बिल पर न तो कहीं जीएसटी का जिक्र था और न ही एसजीएसटी का।  

यह है नियम
वन डे बार लाइसेंस केवल शादी या पार्टी जैसे कुछ खास मौकों के लिए होता है। इस लाइसेंस के तहत कार्यक्रम में शराब परोसी जा सकती है, लेकिन बेची नहीं जा सकती। 

क्या कहते हैं अधिकारी...
वन डे बार लाइसेंस किसी कार्यक्रम विशेष के लिए दिया जाता है। यदि किसी प्रकार से इनका उल्लंघन हो रहा है तो निश्चित रूप से इस पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में अन्य जगहों पर भी पड़ताल कराई जाएगी।- सुशील कुमार, आबकारी आयुक्त 

मेरे पास पहले भी इस तरह की शिकायत आई हैं। मैं आबकारी अधिकारी को निर्देश दूंगा कि इस तरह के रेस्तरां पर कार्रवाई की जाए और भविष्य में लाइसेंस देने में नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।- सी रविशंकर, जिलाधिकारी देहरादून 


टॉनिक रेस्तरां हर हफ्ते विभाग को 15-20 हजार रुपये का रिवेन्यू देता है। लिहाजा, उसे हर हफ्ते वीकेंड पर लाइसेंस दिया जाता है। लेकिन, नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। - मनोज उपाध्याय, जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed