फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Foundation Police Ki Pathshala classes for students to prevent drugs and cyber fraud Dehradun

Amar Ujala Foundation: पुलिस की पाठशाला में छात्रों से बोले सीओ- कामयाबी का नशा करने की है यह उम्र

Sat, 01 Jul 2023 05:49 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Jul 2023 05:49 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नशे और साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों की  क्लास लगाई गई, जिसमें सीओ डालनवाला ने कहा कि नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Police Ki Pathshala classes for students to prevent drugs and cyber fraud Dehradun
पुलिस की पाठशाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हाथीबड़कला स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीओ डालनवाला अभिनय चौधरी ने कहा, नशा युवाओं में बढ़ रही ऐसी बीमारी है जो शहर से लेकर गांव तक फैल चुकी है।

विज्ञापन


युवा अपनी मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गलत लोगों की बातों में आकर नशे का शिकार हो रहे हैं। नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामाजिक तौर पर प्रयास किए जाने चाहिए। पुलिस नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा, अगर कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अभिनय चौधरी ने कहा, किसी भी माध्यम (इंटरनेट व मोबाइल) से दिए हुए लालच में न आएं और कोई भी अनजान वेबसाइट व अन्य लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन


अनजान व्यक्ति की सहायता न लेें
किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपने अकाउंट नंबर, ओटीपी व पासवर्ड समेत आधार नंबर, ईमेल आईडी अन्य किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार के साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जानकारी दें। या फिर उत्तराखंड पुलिस एप के जरिये भी शिकायत की जा सकती है। साथ ही एटीएम से पैसे निकालते या जमा करते समय किसी भी अनजान व्यक्ति की सहायता न लेें। अपने एटीएम पिन को समय-समय पर बदलते रहें। फोन और एप को हमेशा नए वर्जन के साथ अपडेट रखें। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य पुष्कर राणा, आशीष जोशी, अनिल गौड़, प्रमोद उनियाल समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Foundation Police Ki Pathshala classes for students to prevent drugs and cyber fraud Dehradun
सीओ अभिनय चौधरी - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी जरूरी

पुलिस की पाठशाला में सीओ डालनवाला अभिनय चौधरी ने सभी छात्रों को फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानी बरतने की सलाह दी। कहा, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स का प्रयोग सावधानी के साथ करें।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड स्टिंग प्रकरण: CBI ने हरीश रावत समेत इन्हें भेजे नोटिस, आवाज का नमूना देने से पहले लेंगे कानूनी राय

यह उम्र है कामयाबी का नशा करने की

नशे से दूर रहने के लिए छात्रों को जागरूक करते हुए सीओ डालनवाला ने कहा, जब स्कूल में कोई छात्र पढ़ता है तो उसकी उम्र कामयाबी का नशा करने की होती है, बजाय किसी प्रकार का दूसरा नशा करने के। कामयाबी के नशे से जहां एक और परिवार का नाम रोशन होता है, वहीं दूसरी ओर समाज के विकास में आप बड़ा योगदान देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed