अमर उजाला एक्सक्लूसिव: अगले सत्र से श्रीनगर में ही चलेंगी एनआईटी उत्तराखंड की कक्षाएं
- एमएनआईटी जयपुर के छात्र-छात्राओं की होगी वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले सेमेस्टर से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड की कक्षाएं श्रीनगर में ही संचालित होंगी। एनआईटी के सेटेलाइट केंद्र एमएनआईटी जयपुर को खत्म कर दिया जाएगा। संस्थान के अनुसार, अगले सत्र से लगभग 600 छात्र-छात्राओं के लायक व्यवस्था जुटा ली जाएंगी।
वर्ष 2009 में स्वीकृत एनआईटी वर्तमान मेें श्रीनगर में पॉलीटेक्निक और आईटीआई की परिसंपत्तियों में संचालित हो रहा है। लंबे समय से स्थायी भवन न बनने से यहां छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त हॉस्टल, कक्षा कक्ष व लैब का निर्माण नहीं हो पाया। विरोध स्वरूप छात्र-छात्राओं के आंदोलन चलाने पर एमएचआरडी के निर्देश पर दिसंबर 2018 से इसका सेटेलाइट परिसर भी एनआईटी जयपुर में शुरू कर दिया।
श्रीनगर से एक बैच पास आउट कर चुका
इसके बाद लगभग 600 विद्यार्थी जयपुर शिफ्ट हो गए और 150 छात्र-छात्राएं श्रीनगर रह गए। मौजूदा समय में बीटेक प्रथम, एमटेक और पीएचडी के छात्र श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हैं। शेष कक्षाएं जयपुर में संचालित हो रही हैं।
एनआईटी के निदेशक प्रो. श्याम लाल सोनी ने बताया कि जयपुर से एक बैच निकलने वाला है। श्रीनगर से एक बैच पास आउट कर चुका है। इसके बाद जयपुर में लगभग 400 छात्र-छात्राएं रह जाएंगे। श्रीनगर में अभी 100 छात्र-छात्राएं हैं। अगले सत्र में 100 छात्र-छात्राओं का प्रवेश होगा। इस लिहाज से 600 छात्र-छात्राओं के लायक व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अगले सत्र से श्रीनगर में ही सभी कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया गया है। रेशम विभाग की जमीन पर अस्थायी भवनों का निर्माण होना है, जहां कक्षा कक्ष और हॉस्टल बनाए जाएंगे।