नशे की अंधेरी राह में उजाला: 24 फरवरी को युवा देंगे नशे से दूर रहने का संदेश, कई टीमें करेंगी प्रतिभाग
अमर उजाला समाज के प्रति अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को बखूबी निभाता रहा है। नशे के खिलाफ इन दिनों एक अभियान अखबार के माध्यम से छेड़ रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे की अंधेरी राह से युवाओं को दूर रखने के लिए गढ़वाल मंडल के कई शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं नुक्कड़ नाटक से अलख जगाएंगे। अमर उजाला नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता 24 फरवरी को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में आयोजित होगी। कई संस्थानों की टीमें नशे की अंधेरी राह में उजाला थीम पर अपनी प्रस्तुति देंगी।
अमर उजाला समाज के प्रति अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को बखूबी निभाता रहा है। नशे के खिलाफ इन दिनों एक अभियान अखबार के माध्यम से छेड़ रखा है। हमारी युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में न फंसे और जागरूक नागरिक बनकर देश को मजबूत करे। नशे की अंधेरी राह में उजाला थीम पर 24 फरवरी को सुबह 10 बजे नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार करेंगे।
Dehradun: नशा मुक्ति केंद्रों में एक कमरे में ठूसे थे मरीज, एएनटीएफ की टीम पहुंची अचानक...दिखा ऐसा हाल
दिनभर विभिन्न टीमों के बीच मुकाबला होगा। विशेषज्ञों फिल्म अभिनेता सतीश शर्मा, वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल, वरिष्ठ रंगकर्मी व निर्देशक जयदेव भट्टाचार्य का पैनल उत्कृष्ट टीमों का चयन करेगा। इसी दिन शाम को विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कृत करेंगे।
मिलेंगे ये पुरस्कार
नशे की अंधेरी राह में उजाला थीम को ध्यान में रखकर संस्थान की टीमों को सात से 10 मिनट की एक स्क्रिप्ट लेकर पहुंचना है। उसी स्क्रिप्ट पर सात से 10 छात्र-छात्राओं की टीम नुक्कड़ नाटक का मंचन करेगी। प्रतियोगिता में शामिल कई संस्थानों की टीमों में से हमारे विशेषज्ञ तीन उत्कृष्ट नुक्कड़ नाटकों का चयन करेंगे, जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट स्क्रिप्ट के अलावा कुछ अन्य विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
आप भी पा सकते हैं निशुल्क एंट्री
अगर आप भी नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता देखना चाहते हैं तो बतौर दर्शक इसमें शामिल होने के लिए अपना कॉलेज या विवि का आईकार्ड दिखाकर प्रवेश पा सकते हैं।