फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala campaign Impact Pink toilets will be built at 10 places in Dehradun Mayor Order to mark places

रंग लाई अमर उजाला की मुहिम: देहरादून में 10 जगह बनेंगे पिंक शौचालय, मेयर ने दिए जगह चिह्नित करने के निर्देश

Wed, 11 Oct 2023 10:52 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Oct 2023 10:52 AM IST
सार

Dehradun News: शहर में 41 सार्वजनिक शौचालय हैं। हैरत यह भी है कि इनमें आधी आबादी के लिए एक भी पिंक शौचालय नहीं है।

विज्ञापन
Amar Ujala campaign Impact Pink toilets will be built at 10 places in Dehradun Mayor Order to mark places
मेयर सुनील उनियाल गामा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पिंक शौचालय को लेकर अमर उजाला की मुहिम रंग लाई है। नगर निगम ने इसका संज्ञान लेते हुए शहर के 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने का निर्णय लिया है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने इसके लिए अधिकारियों को जहह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शहर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों की भी हालत सुधारी जाएगी। उनकी मरम्मत के साथ ही साफ-सफाई की जाएगी।

विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजधानी देहरादून की जनसंख्या 1696694 है। इसमें महिलाओं की आबादी 804494 है। यानी महिला और पुरुषों की आबादी लगभग बराबर है। शहर में 41 सार्वजनिक शौचालय हैं। हैरत यह भी है कि इनमें आधी आबादी के लिए एक भी पिंक शौचालय नहीं है। वहीं, जो सार्वजनिक शौचालय हैं, उनमें भी महिलाओं के लिए सुविधाएं नहीं हैं। इनमें से कई बदहाल पड़े हैं तो कई पर ताले लटके हैं। इससे महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


Haridwar: शहर में सफाई व्यवस्था ठप, दो दिन से नहीं उठा कूड़ा, कर्मचारियों ने नगर निगम के गेट पर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर अमर उजाला ने विगत 29 सितंबर से मुहिम शुरू की। इसे आम जनता के साथ ही महिलाओं का जमकर साथ मिला। आखिरकार नगर निगम ने भी मुहिम का संज्ञान लिया और शहर में 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने का निर्णय लिया है। यह शौचालय ऐसे स्थानों पर बनाए जाएंगे, जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक हो।

घंटाघर, गांधी पार्क के शौचालय में महिलाओं के लिए होगी अलग व्यवस्था

वर्तमान में गांधी पार्क और घंटाघर स्थित सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत की जा रही है। इन दोनों शौचालयों में महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। मेयर ने इसके लिए संबंधित संस्था को निर्देश दिए हैं।

वाकई में बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालय न होने से उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। नगर निगम अब शहर के 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाएगा। साथ ही शहर के शौचालयों की हालत भी सुधारी जाएगी। सुलभ इंटरनेशनल संस्था को भी अपने शौचालयों में महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed