फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar ujala Aprajita 100 million smiles facebook live in dehradun on 6th july 

अमर उजाला अपराजिता: फेसबुक लाइव से जुड़ें, समस्याएं बताएं और स्त्री रोग विशेषज्ञों से जवाब पाएं

Sat, 06 Jul 2019 10:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 06 Jul 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala Aprajita 100 million smiles facebook live in dehradun on 6th july 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण व महिला जागरुकता को लेकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब के लिए छह जुलाई को संवाद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं जहां सीधे गायनोकोलॉजिस्ट से अपनी समस्याएं पूछ सकेंगी, वहीं अमर उजाला फेसबुक लाइव व फोन के जरिए अन्य महिलाएं व बेटियां भी अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगी। 

विज्ञापन


अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत आज छह जुलाई को अमर उजाला पटेलनगर कार्यालय में सुबह 11 बजे से संवाद का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय में पहुंचने वाली महिलाएं गायनोकोलॉजिस्ट से शरीर में खून की कमी, अनियमित मासिक धर्म, गर्भावस्था संबंधित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान पा सकेंगी, जबकि अमर उजाला फेसबुक लाइव व फोन के जरिए महिलाएं व बेटियां 12 बजे से अपनी समस्याएं पूछ सकती हैं।

विज्ञापन

यहां करें फोन

इस संवाद में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता जैन व डॉ. अंजलि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स देने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी बताएंगी। दोनों विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं के साथ सबसे अधिक समस्या उचित खानपान नहीं होने के कारण आ रही है।

वह बताती हैं कि भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं घर परिवार की जिम्मेदारियों के कारण अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाती हैं। यदि महिला स्वस्थ रहेगी तो आनी वाली पीढ़ी भी स्वस्थ रहेगी। साथ ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण भी होगा। इस संवाद के जरिए गायनोकोलॉजिस्ट महिलाओं को बताएंगी कि कैसे अच्छे खानपान से अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख सकती हैं। 

इस नंबर पर करें 12 बजे कॉल : 9675201318 , या फिर अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/ पर जाकर सवाल पूछ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed