फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alto card fell in gorge at Karnaprayag

बद्रीनाथ हाईवे पर एक कार खाई में गिरी, एक की मौत दो घायल

Mon, 26 Mar 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Mar 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
alto card fell in gorge at Karnaprayag
डेमो - फोटो : डेमो

बद्रीनाथ हाईवे पर गौचर से एक किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग की ओर चटवापीपल के पास एक ऑल्टो कार खाई में जा गिरी। बताया गया कि हादसे में एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। कार जोशीमठ से हरिद्वार की ओर जा रही थी। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जोशीमठ से हरिद्वार जा रही एक ऑल्टो कार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे गलनाऊं के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में संजय, धीरज और अन्नू सवार थे । तीनों की उम्र 28 से 30 साल बताई जा रही है। दुर्घटना में अन्नू की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि संजय और धीरज घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है ।
विज्ञापन


तीनो युवकों के सोमवार की सुबह अंधेरे में जोशीमठ से चलने की सूचना है, इसलिए दुर्घटना का कारण कार चालक के नींद में होना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा वीआईपी ड्यूटी की व्यस्तता होने की वजह से वह युवकों के घर, गांव और वास्तविक उम्र का पता नहीं कर पाए हैं। कार चालक द्वारा मोड़ न काटे जाने से कार पलटकर सीधे अलकनंदा नदी  किनारे जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed