फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Along with the decoration of the city, construction and

इन्वेस्टर समिट : 30 नवंबर तक पूरी करें तैयारी : जिलाधिकारी

Mon, 27 Nov 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Along with the decoration of the city, construction and
I- उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर समिट को लेकर शहर की सजावट जारी
विज्ञापन

I

I
I

I- रविवार को जिलाधिकारी सोनिका ने शहर का निरीक्षण कियाI

उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर समिट को लेकर शहर की सजावट के साथ ही शहर की सड़कों का निर्माण और सौंदर्यीकरण लगातार जारी है। इसके अलावा शहर में जर्जर बिजली के तार भी ठीक किए जा रहे हैं। दो दिसंबर को इंवेस्टर समिट है लेकिन काम की रफ्तार इतनी धीमी है कि दो दिसंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ऐसे में रविवार को जिलाधिकारी सोनिका ने शहर का निरीक्षण किया और 30 नवंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में सभी पहलुओं को ध्यान रखते हुए करने को कहा है।



जिलाधिकारी सोनिका ने शहर में संचालित स्मार्ट सिटी के कार्यों व इंवेस्टर समिति के तहत कराए जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रिंस चौक, आराघर, ईसी रोड, द्वारिका स्टोर, सर्वे चौक, विकासभवन तिराहा, परेड मैदान, तिब्बती मार्केट, लैंसडाउन चौक, कनक चौक, गांधी पार्क तिराहा आदि स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। शहर में संचालित निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश इसके लिए संबंधित विभागों को कार्यस्थल पर टीम बढाने को कहा।
विज्ञापन






Iप्रिंस चौक से आराघर तक सड़क तैयार होI

जिलाधिकारी ने प्रिंस चौक से आराघर तक सड़क डामरीकरण कार्यों को दो दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। यह ध्यान रखें कि विद्युत उपकरण व्यवस्थित रूप से लगें हों। इसके साथ ही सौन्दर्यीकरण व फुटपाथ पर टायल्स कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने प्रिंस चौक से ड्रनेज कार्यों को पूर्ण करते हुए लाईन को लिंक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्देशित किया सड़क रोलिंग के कार्यों को बारीकी के साथ किया जाए। उन्होंने परेड ग्राउंड पर कनक चौक के समीप पार्किंग चिन्हिकरण करने के निर्देश दिए ताकि लोग फटपाथ पर वाहन पार्क न करें। गांधी पार्क के तिराहे पर खुले चैंबर पर शीघ्र ढक्कन बनाकर लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोनिवि से प्रवीण कुश, सहायक निर्देशक सूचना बीसी नेगी, नायब तहसीलदार राजेंद्र रावत सहित लोनिवि और स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed