फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Along with Sri Dev Suman University there is no other PG in Kumaun University also Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: श्रीदेव सुमन विवि के साथ ही कुमाऊं विवि में भी दूसरी पीजी नहीं, शासन ने लिया संज्ञान

Fri, 11 Aug 2023 02:21 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Aug 2023 02:21 PM IST
सार

श्रीदेव सुमन विवि के बाद अब कुमाऊं विवि के पीजी प्रवेश नियम सामने आए, जिनमें दूसरी पीजी पर रोक लगाई गई है। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. एनके जोशी और कुलसचिव केआर भट्ट का कहना है कि यह नियम नया नहीं बल्कि पुराना है।
 

विज्ञापन
Along with Sri Dev Suman University there is no other PG in Kumaun University also Uttarakhand news in hindi
shri dev suman university

विस्तार

एक विषय में पीजी करने के बाद दूसरे विषय से भी पीजी पर रोक का नियम केवल श्रीदेव सुमन विवि ही नहीं बल्कि कुमाऊं विवि में भी लागू कर दिया गया है। हालांकि, अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शासन ने इसका संज्ञान लिया है। मामले में जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।

विज्ञापन

एक बार एमए करने के बाद दोबारा उसी विवि से एमए करने पर रोक का मामला छात्रों के साथ ही शिक्षा विशेषज्ञों के बीच भी चर्चा का विषय है। अमर उजाला ने 10 अगस्त के अंक में श्रीदेव सुमन विवि में एक पीजी के बाद दूसरा पीजी करने पर रोक संबंधी खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद कुमाऊं विवि के पीजी प्रवेश नियम सामने आए, जिनमें दूसरी पीजी पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


नियम नया नहीं बल्कि पुराना
दोनों विवि में एक विषय से पीजी करने के बाद दूसरे से पीजी नहीं कर सकते। अपर सचिव प्रशांत आर्य ने बताया कि मामले में जल्द ही दोनों विश्वविद्यालयों की बैठक की जाएगी जिसमें इस नियम को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. एनके जोशी और कुलसचिव केआर भट्ट का कहना है कि यह नियम नया नहीं बल्कि पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...डेंगू का बढ़ा डंक: सरकारी अस्पतालों में इलाज हुआ महंगा, सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की बढ़ी मांग, इतना होगा खर्चा

दून विवि में नहीं है पीजी पर रोक

दून विश्वविद्यालय में दूसरी बार पीजी कोर्स करने पर कोई रोक नहीं है। जब विवि के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की गई तो जानकारी मिली कि हर विवि की अकादमिक परिषद इस तरह के निर्णय लेती है। दून विवि की परिषद ने अभी तक इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया है। यहां छात्र दो पीजी कोर्स कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed