{"_id":"57743c814f1c1b717b79ada8","slug":"allopathic-pharmacist-will-fight-for-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर-पार के मूड में बेरोजगार एलोपैथिक फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर-पार के मूड में बेरोजगार एलोपैथिक फार्मासिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Jun 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
Protest Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपकेंद्रों में पद सृजित कर नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर चल रहा बेरोजगार एलोपैथिक डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बेरोजगार डिप्लोमा एलोपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन का बृहस्पतिवार को 612वें दिन भी धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। बेरोजगारों ने कहा कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बावजूद सरकार उनके आंदोलन को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
दिन-रात बेरोजगार नियुक्ति की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार ने कभी उनकी सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। जिससे बेरोजगारों का सब्र जवाब देने लगा है।
एसोसिएशन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी अंकित कुकरेती ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कई बार उपकेंद्रों में पद सृजित करने और नियुक्ति की घोषणा कर चुके हैं। उसके बावजूद आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब बेरोजगार इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में रोहित ध्यानी, मनोज त्रिपाठी, चंडी जुयाल, रोशन काला, विपिन शर्मा, प्रमोद सेमवाल, अरविंद, सुनील, विपिन मटुडा समेत अन्य शामिल रहे।