फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alleging harassment by the Transport Department, people

Dehradun News: ई-रिक्शा संचालकों ने किया एआरटीओ दफ्तर में प्रदर्शन

Thu, 03 Aug 2023 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Alleging harassment by the Transport Department, people
यूनियन नेताओं ने परिवहन विभाग पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन


परिवहन विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ई-रिक्शा यूनियन सेलाकुई-सहसपुर से जुड़े लोगों ने ढकरानी स्थित एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर ज्ञापन एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी को सौंपा।

यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सभी दस्तावेज होने के बावजूद ई-रिक्शा का चालान किया गया। घर पर खड़े ई-रिक्शा का चालान भी कर दिया गया। जब ऑनलाइन जुर्माने का सात हजार का मैसेज ई-रिक्शा संचालक को आया, तब इसका पता चला।
विज्ञापन




पूर्व प्रधान और यूनियन के संरक्षक सुंदर थापा ने कहा कि क्षेत्र में ई-रिक्शा बिक्री की कई एजेंसी खुली हुई हैं, जो सभी मानकों को ताक पर रखकर ई-रिक्शा बेच रहे हैं। बाहरी लोगों को यह कह कर रिक्शा बेच रहे हैं कि रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है। न ही लाइसेंस की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के बाहरी लोगों की कई ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रही हैं। जिसके चलते स्थानीय ई-रिक्शा संचालकों के हित भी प्रभावित हो रहे हैं, जबकि यूनियन से जुड़े ई-रिक्शा संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है।




एआरटीओ मनीष तिवारी ने उत्पीड़न के आरोपों गलत बताया। उन्होंने ई-रिक्शा संचालकों को सभी मानकों और दस्तावेजों को पूरा करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यदि त्रुटिवश कोई चालान गलत हुआ होगा, तो उसे ठीक करा दिया जाएगा। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन रावत सिंह भी मौजूद रहे। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष सोनू, बिलाल, अब्दुल सलाम, मोहम्मद अहमद, सुखबीर सिंह, गोपाल, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed