फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegations of negligence during treatment at the hospital, complaint

Dehradun News: अस्पताल पर उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप, शिकायत

Sat, 30 May 2026 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence during treatment at the hospital, complaint
पीड़ित परिवार ने निजी अस्पताल में लापरवाही और आईसीयू सुविधा उपलब्ध न होने पर मरीज की स्थिति गंभीर होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की। इस मामले में सहारनपुर निवासी पीड़ित रोबिन कश्यप ने क्लेमेंटटाउन थाने में शिकायत कर बताया कि उनकी पत्नी का आईवीएफ उपचार जनवरी से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। इसका पूरा खर्च भी अस्पताल पहले ही ले चुका है। 23 मई को पत्नी को अस्पताल में भर्ती किया। आरोप लगाया कि 25 मई को चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की स्थिति खराब हो गई। चिकित्सकों की ओर से कहा गया कि अस्पताल में आईसीयू उपलब्ध नहीं है, इसलिए मरीज को दूसरे अस्पताल में भेजना पड़ेगा। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीड़ित परिवार के लोग एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां आईसीयू समेत अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं पर भारी खर्च हुआ। उन्होंने कहा कि पहले जब अस्पताल में उपचार चल रहा था वहां पूरे उपचार का भुगतान किया गया था। अब चिकित्सकों ने इससे मना कर दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया। उन्होंने शिकायत कर मामले में जांच कर उपचार संबंधि खर्च दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed