फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegation of removal of names of voters in cooperative society election

Dehradun News: सहकारी समिति चुनाव में मतदाताओं के नाम हटाने का लगाया आरोप

Sat, 08 Mar 2025 09:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Allegation of removal of names of voters in cooperative society election
हरबर्टपुर। किसान सेवा सहकारी समिति की चल रही चुनावी प्रक्रिया पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि समिति के अधिकारी मतदाताओं के नाम सूची से हटाकर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस नगर अध्यक्ष आशीष पुंडीर ने कहा कि चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाते हुए अधिकारियों ने सारे नियम-कानून ताक पर रख दिए हैं। जिन मतदाताओं के खाते 15 दिन पहले हुए निदेशकों के चुनाव में ठीक थे उन्हें अब निष्क्रिय कर दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर की गई मतदाताओं की शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी व मतदाताओं की शिकायतों को सुनने के बजाए उनसे दूरी बनाने से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने सहकारी समिति की चल रही चुनावी प्रक्रिया की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग शासन के अधिकारियों से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed