फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegation of registration of temple committee on fake documents

Dehradun News: फर्जी दस्तावेजों पर मंदिर समिति के पंजीकरण का आरोप

Thu, 21 Aug 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Allegation of registration of temple committee on fake documents
कुछ लोगाें पर कूटरचना कर महाभारतकालीन पंचलेश्वर महादेव मंदिर के नाम पर समिति पंजीकरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपनिबंधक को शिकायत की है। ग्रामीणों ने पंजीकरण आवेदन को निरस्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी विनय सैनी, योगेश, राकेश कुमार, अंकित कुमार, मुकेश कुमार, मंजेश सैनी, रामपाल, पवन, मुल्किराज, राहुल, रोहताश, इसम सिंह, अर्जुन सिंह, शुभम सैनी, दीपक सैनी सहित कई ग्रामीणों ने उपनिबंधक फर्म सोसायटीज एवं चिट्स को शिकायत कर बताया कि पंचेवली स्थित महाभारतकालीन पंचलेश्वर महादेव मंदिर का संचालन कई वर्षों से साधु संतों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन




कुछ व्यक्ति मंदिर में विभिन्न आयोजनों से होने वाली आय और मंदिर की करीब 60 बीघा भूमि को खुर्दबुर्द करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त व्यक्तियों द्वारा कूटरचना कर फर्जी दस्तावेजों की मदद से मंदिर समिति का पंजीकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी ऐसे प्रयास किए जाने पर एसडीएम न्यायालय ने इस पर रोक लगाते हुए तहसीलदार को मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी है। आरोप है कि एक बार फिर कूटरचना कर फर्जी दस्तावेजों की मदद से मंदिर समिति के पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया है। ग्रामीणों ने उपनिबंधक से निष्पक्ष जांच कराते हुए आवेदन को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed