फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All Weather Road: Dumping zone of Chardham Yatra route will become better way of employment in Uttarakhand

ऑलवेदर रोड: उत्तराखंड में रोजगार का बेहतर जरिया बनेंगे चारधाम यात्रा मार्ग के डंपिंग जोन

Mon, 16 Aug 2021 01:00 AM IST
अलका त्यागी विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Aug 2021 01:00 AM IST
सार

बता दें कि चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना की परिकल्पना के साथ ही डंपिंग जोन से विकसित होने वाली भूमि के सदपयोग की योजना पर काम किया जा रहा था।

विज्ञापन
All Weather Road: Dumping zone of Chardham Yatra route will become better way of employment in Uttarakhand
चारधाम ऑलवेदर रोड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आने वाले समय में चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना के डंपिंग जोन स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का बेहतर जरिया बनेंगे। सरकार ने इन डंपिंग जोन को विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। चिह्नित डंपिंग जोन में पर्यटन के लिहाज से विश्वस्तरीय सुविधाएं जुटाई जाएंगी, जिनमें होटल, रेस्टोरेंट्स, रेस्ट हाउस, पार्क, बागवानी, व्यू प्वाइंट इत्यादि विकसित किए जाएंगे। इससे सैकड़ों स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।  

विज्ञापन


चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना की परिकल्पना के साथ ही डंपिंग जोन से विकसित होने वाली भूमि के सदपयोग की योजना पर काम किया जा रहा था। कुल 889 किमी लंबी सड़क परियोजना में 350 डंपिंग जोन विकसित हुए हैं। जिनमें से फिलहाल 54 डंपिंग जोन को योजना विकसित करने के लिए उपयुक्त पाया गया है। इन डंपिंग जोन से 95 हजार दो सौ 44 वर्गमीटर भूमि (करीब 125 बीघा) विकसित हुई है।
विज्ञापन


यह 54 डंपिंग जोन वह हैं, जो पूरी तरह से विकसित हैं, यानी इनका लेवल सड़क तक पूरा हो चुका है। इसके अलावा दूसरे डंपिंग जोन के पूरी तरह विकसित हो जाने के बाद सैकड़ों बीघा अतिरिक्त भूमि और मिल जाएगी। जिस पर दूसरी पर्यटन योजनाएं बनाने का काम बाद में किया जाएगा। शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबी चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने डंपिंग जोन विकसित हुए 
ऋषिकेश से माणा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर 06 डंपिंग जोन, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 पर 05 डंपिंग जोन, टनकपुर से पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर 30 डंपिंग जोन, ऋषिकेश से धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-94 पर तीन डंपिंग जोन, धरासू से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-94 पर कुल 10 डंपिंग जोन, जबकि धरासू से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-108 पर एक डंपिंग जोन उपलब्ध हैं।


मार्ग का नाम           कुल लंबाई     कुल डंपिंग जोन  चिह्नित डंपिंग जोन    साइज 
नेशनल हाईवे-58      140 किमी         38                         5                      27875
नेशनल हाईवे-58      160 किमी         07                         1                       800
नेशनल हाईवे-94      95 किमी          17                         10                     17104
नेशनल हाईवे-94     144 किमी          40                        3                        5400
नेशनल हाईवे-108    124 किमी          1                         1                        2500
नेशनल हाईवे-109    76 किमी           18                        5                        14900
नेशनल हाईवे-125    150 किमी         236                      30                       26665
कुल योग                 889 किमी         350                      54                       95244
 (नोट: साइज वर्ग मीटर में है।)

चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत राज्य में विकसित हुए डंपिंग जोन का बेहतर इस्तेमाल करते हुए कैसे इन्हें रोजगार से जोड़ा जाए, इस पर कार्ययोजना बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम विदेशों की तर्ज पर इन डंपिंग जोन में सुविधाएं विकसित करें। ताकि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इन डंपिंग जोन के विकसित होने से निश्चित तौर स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर असवर उपलब्ध होंगे। 
- सतपाल महाराज, लोनिवि एवं पर्यटन मंत्री, उत्तराखंड सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed