फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All students of Uttarakhand 14416 Government schools will Get Free Uniform now

अच्छी खबर: उत्तराखंड के 14416 सरकारी स्कूलों के सभी बच्चों को मुफ्त मिलेगी यूनिफॉर्म

Wed, 28 Aug 2019 08:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Aug 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
All students of Uttarakhand 14416 Government schools will Get Free Uniform now
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश के 14416 सरकारी स्कूलों के सामान्य वर्ग के एक लाख 35 हजार बच्चों को भी अब अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी की तरह मुफ्त यूनिफॉर्म मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को साल में दो यूनिफॉर्म और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को दो यूनिफॉर्म की धनराशि दी जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से भी स्कूल ड्रेस बनाई जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी समय-समय पर स्कूलों का औचक निरीक्षण करें। स्कूलों में बायोमीट्रिक उपस्थिति के लिए निगरानी तंत्र विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों के अभाव एवं एकीकरण से खाली प्राथमिक एवं जूनियर स्कूलों का ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि 701 विद्यालय बंद हुए हैं, जिनका अन्य कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव रणजीत सिन्हा, निदेशक आरके कुंवर, निदेशक एससीईआरटी सीमा जौनसारी, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा वीरेंद्र सिंह रावत, उप निदेशक हेमलता भट्ट आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर विकासखंड में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय: सीएम 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में एक केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव मिला है। इसके लिए भूमि की उपलब्धता की आवश्यकता होगी।  

एक परिसर में चल रहे विद्यालयों का होगा एकीकरण  
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि एक ही परिसर में अलग-अलग चल रहे विद्यालयों को एक करना होगा। इसका शासनादेश भी जारी हो चुका है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी इसके निर्देश दिए हैं। प्रदेश में स्कूलों के एकीकरण को लेकर पूर्व में शासनादेश जारी हुआ था, लेकिन इस पर ठीक से अमल नहीं हो पाया। 

संस्कृत पाठ्य पुस्तकों पर आधारित ऑडियो सीडी का विमोचन
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीन से आठवीं की संस्कृत पाठ्य पुस्तकों पर आधारित ऑडियो सीडी का विमोचन किया। इसके तहत कक्षा तीन से आठवीं तक के बच्चों को संस्कृत की कविताएं याद कराई जाएंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की प्रवक्ता साधना डिमरी के मुताबिक परिषद की ओर से इसे तैयार किया गया है। इसमें आठ से दस शिक्षकों ने कविता पाठ किया है। उन्होंने बताया कि यू-ट्यूब पर इसे अपलोड कर सर्वसुलभ बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed