भारी बारिश से देहरादून में अलर्ट, बंद रहेंगे 12 वीं तक के सभी स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही भारी बारिश और अगले कुछ दिन बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बृहस्पतिवार को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी ने बुधवार को इसके आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
भारी बारिश और जलभराव के चलते छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होगी। साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है।
डीएम नहीं अब एसडीएम कराएंगे छुट्टी
कई बार जिले के एक क्षेत्र में बारिश होती है दूसरे में नहीं। यदि चकराता या ऋषिकेश में बारिश हो रही है तो दून में बैठे जिलाधिकारी को इसका पता भला कैसे लगेगा। ऐसे में डीएम भला दूसरी जगहों की छुट्टी का निर्धारण कैसे कर सकते हैं।
यह निर्धारण अब वहीं के एसडीएम स्तर से होगा। बुधवार को आपदा के कंट्रोल रूम में बैठे जिलाधिकारी यह दिशा-निर्देश जारी किए। इस मौके पर जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने कहा कि जिले में बारिश का कुछ पता नहीं चलता।
कभी कालसी में बारिश है तो चकराता में नहीं है। ऋषिकेश में है तो देहरादून में नहीं है। ऐसे में कब, कहां छुट्टी होनी चाहिए। इसका सही निर्धारण शहर में बैठे जिलाधिकारी नहीं कर सकते हैं बल्कि वहां बैठे एसडीएम कर सकते हैं।
क्योंकि वह उस जगह की स्थिति को देख रहे होते हैं तो छुट्टी की आवश्यकता है कि नहीं वही निर्धारित कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अब से स्कूलों की छुट्टी का निर्धारण एसडीएम स्तर से ही किया जाएगा। कहा कि यह आदेश सभी एसडीएम तक पहुंचा दिए जाएं।