फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All school and colleges will be closed in Dehradun

बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून में 12 वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Tue, 01 Aug 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Aug 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
All school and colleges will be closed in Dehradun

मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल, कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल ने बताया कि भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों  ने मंगलवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित कराएं कि सभी स्कूल बंद रहें। एसडीएम एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में दौरा कर यह सुनिश्चित कराएं कि सभी स्कूल बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी भी स्कूल, कॉलेज में अवकाश नहीं है तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दें, ताकि कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इन सात ज‌िलों में भारी बारिश की चेतावनी

All school and colleges will be closed in Dehradun

प्रदेश के सात जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन और भारी नुकसान हो सकता है। भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी देहरादून के अलावा हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में अगले 48 घंटे भारी बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले पांच से छह दिन प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश होगी। उन्होंने बताया कि बहुत भारी बारिश की वजह से प्रदेश में भूस्खलन और सड़कें बंद हो सकती हैं।

​इसके बाद दो अगस्त से अगले 72 घंटे कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। बहुत भारी बारिश की चेतावनी के चलते संबंधित जिलों के प्रशासन और शासन को भी मौसम विभाग ने आगाह किया है। स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। चेतावनी मंगलवार की सुबह से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed