{"_id":"5bac722c867a557ebe1e95f9","slug":"all-medical-stores-will-close-after-strike-on-28-september-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: 28 को हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, बंद रहेंगे सभी मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: 28 को हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, बंद रहेंगे सभी मेडिकल स्टोर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
दवाई दुकान
केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन दवा की बिक्री को नियमित करने वाले प्रस्ताव के विरोध में देशव्यापी केमिस्ट बंद के तहत दून में भी 28 सितंबर को सभी दवा की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर इंटरनेट फार्मेसी को मान्यता देने वाले कानून का भी विरोध किया जाएगा। एसोसिएशन ने चेतावनी दी यदि प्रदर्शन के बाद भी मांगें पूरी नहीं की गई तो एसोसिएशन सदस्य देशव्यापी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
देशव्यापी एक दिवसीय केमिस्ट की दुकानों के बंद के संबंध में बुधवार को एक होटल में एसोसिएशन की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन दवा की बिक्री को नियमित करने वाले प्रस्ताव और इंटरनेट फार्मेसी को मान्यता देने वाले कानून का विरोध देशभर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके चलते दून में भी केमिस्ट की दुकानें बंद रहेंगी। मल्होत्रा ने कहा कि यदि मांगों को उसके बाद भी पूरा नहीं किया जाता तो एसोसिएशन देशव्यापी हड़ताल करेगी।