फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india police athletic championship will held in dehradun

ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स पहली बार उत्तराखंड में 

Sat, 04 Mar 2017 12:34 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो /अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Mar 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
all india police athletic championship will held in dehradun
- फोटो : file photo

उत्तराखंड पुलिस पहली बार अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रही है।

विज्ञापन


राजधानी देहरादून में आगामी नवंबर महीने में 66वीं पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें सभी प्रदेशों की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टीमों के एक हजार से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे।

उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस पहली बार इस चैंपियनशिप की मेजबानी करेगी। ऑल इंडिया स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड से मेजबानी के लिए पत्र मिल चुका है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस इससे पहले ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन और फुटबाल की मेजबानी कर चुकी है। लेकिन यह चैंपियनशिप और प्रतियोगिताओं के लिहाज बड़ी है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से एक हजार से अधिक एथलीट प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज एवं पुलिस लाइन में किया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करेगी। चैंपियनशिप के लिए हमारे जवानों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed