फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All India Permit will be made within seven days after online application Transport Ministry implemented

Uttarakhand News: ऑनलाइन आवेदन के बाद सात दिन के भीतर बनेगा ऑल इंडिया परमिट, नई व्यवस्था लागू

Fri, 28 Apr 2023 10:00 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 28 Apr 2023 10:00 AM IST
सार

परिवहन मंत्रालय ने वर्ष 2021 में अखिल भारतीय पर्यटक यान परमिट नियम की अधिसूचना जारी की थी। अब मंत्रालय ने इसमें बदलाव करते हुए ताजा नियम जारी किए हैं। पहले परमिट देने या नवीनीकरण का अधिकार परिवहन प्राधिकरण को था, लेकिन अब परमिट या नवीनीकरण के लिए आवेदन परिवहन प्राधिकारी के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रारूप-1 में करना होगा।

विज्ञापन
All India Permit will be made within seven days after online application Transport Ministry implemented
उत्तराखंड परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब ऑल इंडिया परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। सात दिन के भीतर अधिकारी को या तो परमिट जारी करना होगा या फिर वास्तविक कारण बताते हुए इसे निरस्त करना होगा। परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में ताजा दिशा निर्देश उत्तराखंड को भेजे हैं, जो एक मई से लागू होने जा रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, परिवहन मंत्रालय ने वर्ष 2021 में अखिल भारतीय पर्यटक यान परमिट नियम की अधिसूचना जारी की थी। अब मंत्रालय ने इसमें बदलाव करते हुए ताजा नियम जारी किए हैं। इसके तहत अब वाहन मालिक को यह परमिट जारी होगा, जो कि पहले ऑपरेटर को जारी होता था। पहले परमिट देने या नवीनीकरण का अधिकार परिवहन प्राधिकरण को था, लेकिन अब परमिट या नवीनीकरण के लिए आवेदन परिवहन प्राधिकारी को पोर्टल पर ऑनलाइन प्रारूप-1 में करना होगा।

विज्ञापन


बैटरी से चलने वाले वाहनों, मैथनॉल या एथेनॉल ईंधन से चलने वाले वाहनों को निशुल्क परमिट दिया जाएगा। सात दिन के भीतर परमिट जारी करना होगा। परमिट पर फैसला न लिया तो वह स्वत: ही जारी हो जाएगा। अब परमिट अपने निजी सामान के साथ व्यक्तिगत या समूह में पर्यटकों के परिवहन के लिए उपयोग होगा। पहले निजी सामान का प्रावधान नहीं था। परिवहन विभाग इन बदलावों को लागू करने की तैयारी कर रहा है। एक मई से यह नियम देशभर में लागू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 से अधिक सवारियों के वाहनों का परमिट शुल्क घटा

ताजा बदलाव के तहत पांच से कम यात्रियों वाले वाहनों को 20 हजार रुपये वार्षिक और छह हजार रुपये तिमाही शुल्क पर ऑल इंडिया परमिट जारी होगा। पांच से दस यात्री क्षमता के वाहनों को 30 हजार वार्षिक व नौ हजार तिमाही, दस से 23 तक के यात्री क्षमता वाले वाहनों को 80 हजार रुपये वार्षिक या 24 हजार रुपये तिमाही शुल्क पर ऑल इंडिया परमिट मिलेगा। 23 या इससे अधिक यात्रियों वाले वाहनों को तीन लाख रुपये वार्षिक या 90 हजार रुपये तिमाही में परमिट मिलेगा। पहले यहां तिमाही की राशि एक लाख रुपये थी, जिसमें 10 हजार की कमी की गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के वाद में छह मई को होगी सुनवाई, जानें क्यों बढ़ाई गई तारीख

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed