{"_id":"5d8dd6638ebc3e01734774df","slug":"all-india-kisan-mela-2019-inaugurated-in-pantnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर में चार दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ, उत्पादों एवं तकनीकों का हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर में चार दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ, उत्पादों एवं तकनीकों का हुआ प्रदर्शन
Fri, 27 Sep 2019 03:01 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Sep 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
किसान मेले का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज उत्तराखंड के पंतनगर में चार दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ हुआ। 27 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले किसान मेले का उद्घाटन प्रगतिशील किसान रेखा भंडारी ने किया। रेखा पिथौरागढ़ जिले की निवासी हैं।
विज्ञापन
उन्हें प्रधानमंत्री वाईब्रेंट गुजरात ग्लोबल एग्रीकल्चर समिट में श्रेष्ठ किसान पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। वह कई स्वयं सहायता समूहों से भी जुड़ी हुई हैं। वर्ष 2016 में उन्हें नेपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अतिथि व्याख्यान के लिए भी आमंत्रित किया जा चुका है।
विज्ञापन
किसान मेले का उद्घाटन गांधी मैदान में सुबह 11 बजे किया गया। पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. तेज प्रताप, एवं निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. पीएन सिंह ने मेले में लगाए गए विभिन्न महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं के स्टॉलों का भ्रमण किया। मेले में विवि के विभिन्न महाविद्यालयों, शोध केंद्रों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विभिन्न फर्मों की ओर से अपने-अपने उत्पादों एवं तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
मेले में विभिन्न फर्मों के ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर, पावर ट्रिलर, पावर वीडर, प्लांटर मशीन, सब-स्वायलर, सिंचाई यंत्रों एवं अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन कर वहां आने वाले लोगों और किसानों को उनके बारे में जानकारी दी गई।
विवि की ओर से उत्पादित रबी की विभिन्न फसलों गेहूं, सरसों, चना, मटर, मसूर आदि के बीजों की बिक्री के लिए भी स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही विभिन्न शोध केंद्रों की उत्पादित सब्जियों, फूलों, औषधीय, फलों आदि के पौधों और बीजों की बिक्री के लिए भी स्टॉल लगे हैं।