फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All accused caught in the Rishikesh casino got bail Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: कसीनो में पकड़े गए सभी आरोपियों को मिली जमानत, चर्चित मिर्गी रोग विशेषज्ञ के सेंटर से थे पकड़े गए

Sun, 24 Sep 2023 06:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Sep 2023 06:02 PM IST
सार

शहर के चर्चित व कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ आरके गुप्ता के गंगा भोगपुर में बने नीरज फॉरेस्ट रिजार्ट के वैलनेस सेंटर में अवैध कसीनो संचालित हो रहा था। पौड़ी पुलिस ने रिजॉर्ट में चल रहे अवैध कसीनो का भंड़ाफोड़ किया है। मामले में रिजार्ट मालिक आरके गुप्ता, प्रबंधक संचालक साहिल ग्रोवर, फ्रंट ऑफिस मैनेजर राहुल गुप्ता और दिल्ली निवासी विशाल को वांछित बनाया गया है।

विज्ञापन
All accused caught in the Rishikesh casino got bail Uttarakhand news in hindi
अवैध रूप से संचालित कसीनो पर पुलिस ने मारा छापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऋषिकेश में वेलनेस सेंटर में चल रहे कसीनो में पकड़े गए सभी 32 आरोपियों को पौड़ी सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई है। यह सभी आरोपी के चर्चित मिर्गी रोग विशेषज्ञ आरके गुप्ता के नीरज फॉरेस्ट रिजार्ट में स्थित वेलनेस सेंटर में पकड़े गए थे।

विज्ञापन


शनिवार सुबह 11 बजे लक्ष्मण झूला पुलिस कसीनो से पकड़ी गईं चार महिलाओं समेत सभी 32 आरोपियों को लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए पौड़ी पहुंची। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे सभी आरोपियों काे अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मन की बात: पीएम मोदी ने नैनीताल की घोड़ा लाइब्रेरी को सराहा, पहाड़ों की चलती फिरती लाइब्रेरी की जानें खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता आशीष जदली ने बताया कि आरोपितों को प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा केशरवानी की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर सभी 32 आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed