{"_id":"69ebadd48947272c1d02a4a8","slug":"alert-water-will-be-released-from-all-gates-of-uttarakhand-kund-barrage-on-26-april-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ALERT: 26 अप्रैल को कुंड बैराज के सभी गेटों से छोड़ा जाएगा पानी, मंदाकिनी नदी का जल स्तर और जल प्रवाह बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ALERT: 26 अप्रैल को कुंड बैराज के सभी गेटों से छोड़ा जाएगा पानी, मंदाकिनी नदी का जल स्तर और जल प्रवाह बढ़ेगा
Fri, 24 Apr 2026 11:26 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:26 PM IST
सार
रेडियल गेट की मरम्मत और सिल्ट फ्लैशिंग के लिए सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से 26 अप्रैल को सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा। परियोजना प्रबंधन के अनुसार यहां पर लगाए गए रेडियल गेट की मरम्मत और सिल्ट फ्लैशिंग के लिए यह करना आवश्यक है।
विज्ञापन
Chamoli: रौता गांव में कथा के लिए तैयार कर रहे थे मंच, युवक पर गुलदार ने कर दिया हमला, डंडे से वार कर बचाई जान
विज्ञापन
इस वजह से मंदाकिनी नदी का जल स्तर और जल प्रवाह और अधिक बढ़ेगा। कहा कि नदी के आसपास रह रहे लोगों को सचेत किया जाता है कि वे लोग ना तो स्वयं तथा ना ही अपने मवेशियों को नदी की ओर जाने दें।
विज्ञापन
साथ ही खनन कार्य कर रही संस्था या व्यक्ति जो नदी क्षेत्र में मशीनों या जानवरों का प्रयोग कर रहे हैं, वे भी अपनी मशीनों, जानवरों को संबंधित अवधि में नदी क्षेत्र से दूर रखें।