फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News leopard attacked a young man his life was saved While preparing a stage

Chamoli: रौता गांव में कथा के लिए तैयार कर रहे थे मंच, युवक पर गुलदार ने कर दिया हमला, डंडे से वार कर बचाई जान

Fri, 24 Apr 2026 10:11 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 24 Apr 2026 10:11 PM IST
सार

गांव के युवक मंच तैयार करने में जुटे हुए थे। सुबह करीब दस बजे अचानक झाड़ी से निकलकर गुलदार ने मोहित सिंह पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Chamoli News leopard attacked a young man his life was saved While preparing a stage
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

क्षेत्र के रौता गांव में कथा के लिए मंच तैयार करने में लगे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। युवक ने हिम्मत दिखाई और बचाव के लिए गुलदार पर डंडे से वार किए। वहीं युवक के साथ काम कर रहे अन्य युवकों ने शोर मचाया तो गुलदार वहां से भाग गया। मगर हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। दिन दहाड़े गांव में गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


पोखरी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत रौता में 26 अप्रैल से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। खडपड़ा तोक में इसके लिए मंच व पंडाल तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को गांव के युवक मंच तैयार करने में जुटे हुए थे। सुबह करीब दस बजे अचानक झाड़ी से निकलकर गुलदार ने मोहित सिंह (29) पुत्र शिशुपाल सिंह पर हमला कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मोहित के हाथ में डंडा था उसने हिम्मत दिखाई और बचाव के लिए गुलदार से भिड़ गया।
विज्ञापन


मोहित ने डंडे से युवक पर वार किए और अन्य युवकों ने शोर मचाया तो गुलदार वहां से भाग गया। मगर मोहित के हाथ, पैर, पीठ व पेट पर पंजे व नाखूनों के गहरे घाव हुए हैं। ग्रामीण जख्मी हालत में मोहित को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौता लेकर गए। डॉक्टर विरजू ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chamoli News: समारोह में शराब नहीं जूस बंटा, महिलाओं ने रातभर की निगरानी

Trending Videos

जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता की सूचना वन विभाग को दे चुके हैं लेकिन विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की। वहीं वन दरोगा आनंद सिंह रावत ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। वन कर्मी क्षेत्र में गश्त कर गुलदार की तलाश कर रहे हैं। क्षेत्र में जल्द पिंजरा लगाया जाएगा।

बच्चों व महिलाओं को घर से न निकलने की हिदायत
गांव में दिन दहाड़े गुलदार के हमले में युवक के घायल होने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रौता के साथ ही आस-पास के गांव के लोग भी भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बच्चों व महिलाओं को घर से न निकलने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed