फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alert on president of india mussoorie visit

राष्ट्रपति दौरे को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट 

Thu, 08 Dec 2016 10:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Dec 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
alert on president of india mussoorie visit
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : ANI

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के नौ दिसंबर को मूसरी स्थित एलबीएस अकादमी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस अभी से हाई अलर्ट कर दी गई है।

विज्ञापन


ड्यूटी में शामिल पुलिस कर्मियों को बुधवार को पुलिस लाइन में ट्रेनिंग दी गई साथ ही ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां भी बताई गईं। बृहस्पतिवार को डोईवाला और मसूरी में मिनट-टू-मिनट फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी, पुलिस महानिरीक्षक दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एपी अंशुमन, पुलिस उप महानिरीक्षक कानून व्यवस्था पुष्पक ज्योति, जिलाधिकारी रविनाथ रमन, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों को कई बातें बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले बताया गया कि ड्यूटी स्थल के आसपास का स्थान चेक कर लिया जाए, यदि कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है तो तत्काल अधिकारियों को सूचित करें। सभी पुलिसकर्मियों के पास कार्ड अनिवार्य रुप से होना चाहिए। मोबाइल फोन का इस्तेमाल किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए। बिना बताए कोई ड्यूटी प्वाइंट को न छोडे़। लापरवाही उजागर होने पर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा में यह रहेगी फोर्स
पांच पुलिस अधीक्षक, सात अपर पुलिस अधीक्षक, नौ क्षेत्राधिकारी, 19 निरीक्षक-थाना प्रभारी, 103 उप निरीक्षक, पांच महिला उप निरीक्षक, 51 हैड कांस्टेबल, 500 कांस्टेबल, 27 महिला कांस्टेबिल, पीएसी की छह कंपनी, 11 उप निरीक्षक ट्रैफिक पुलिस, 27 हैड कांस्टेबल, तीन फायरिंग यूनिट, आर्म्ड पुलिस के 32 हेड कांस्टेबिल सुरक्षा घेरे में शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed