फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alert on Indo Nepal border For 31 December and new year 2019

31 दिसंबर को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई चौकसी 

Sat, 29 Dec 2018 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Dec 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Alert on Indo Nepal border For 31 December and new year 2019
indo nepal border

थर्टी फर्स्ट, नववर्ष और गणतंत्र दिवस के आगमन को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है। सीमा के अलावा क्षेत्र की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही राष्ट्रीय संपत्तियों, सार्वजनिक संपत्तियों, धार्मिक स्थलों पर पुलिस नजर रख रही है।

विज्ञापन


भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि थर्टी फर्स्ट, नववर्ष के साथ ही 26 जनवरी को देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस को भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया तंत्र को क्षेत्र के अलावा सीमा की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

विज्ञापन

कार्यवाहक एसओ गोविंद सिंह ने बताया कि नेपाल सीमा, राष्ट्रीय संपत्तियों के अलावा रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे, होटलों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस को निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। 

शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र खड़ायत ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बनबसा बैराज के रास्ते भारत-नेपाल आवागमन करने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है।

एसएसबी 57वीं वाहिनी ई कंपनी के कमांडर आनंद सिंह भंडारी ने बताया कि थर्टी फर्स्ट, नववर्ष और गणतंत्र दिवस को देखते हुए सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। उधर, एसएसबी 57वीं वाहिनी धनुषपुल स्थित ए कंपनी ने भी सीमा पर की पेट्रोलिंग बढ़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed