अमृतसर बम धमाके के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट, निरंकारी सत्संग भवनों की सुरक्षा बढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर जिले में निरंकारी भवन में हुए ब्लास्ट के बाद राज्य में भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य से जुड़ी सीमाओं पर चेकिंग के साथ चौकसी बरतने को कहा गया है।
पुलिस कप्तानाें को महत्वपूर्ण संस्थानों के साथ निरंकारी सत्संग भवनों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया अधिकारियों ने रात में रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर संदिग्धों की धरपकड़ को अभियान चलाया।
अमृतसर जिले के निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को हुए ब्लास्ट के बाद प्रदेश में पुलिस को भी अलर्ट जारी कर दिया गया। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पुलिस कप्तानों से बात कर अगले कुछ दिन विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए।
राज्य से जुड़ी सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा। कप्तानों को हिदायत दी गई कि यदि उनके क्षेत्र में निरंकारी सत्संग भवन है तो वहां प्राथमिकता के आधार सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। भविष्य में होने वाले धार्मिक आयोजनों पर खास फोकस रखने को कहा है।
कहा जा रहा है कि 5 दिन पहले जम्मू से आए चार लोगों ने पंजाब बॉर्डर पर एक कार हाईजैक कर ली थी। उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। दो दिन पहले अमृतसर में आतंकी मूसा के होने की खबर थी। इसके बाद से ही कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया था, ऐसे में यह हमला होना यह प्रशासन की बड़ी चूक है।