फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alert in Corbett Park and Rajaji Tiger Reserve on Diwali 2019

दिवाली पर कॉर्बेट पार्क और राजाजी टाइगर रिजर्व में अलर्ट, शिकारियों पर रहेगी पैनी नजर 

Sat, 12 Oct 2019 09:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 12 Oct 2019 09:35 AM IST
सार

  • दोनों पार्कों में ड्रोन कैमरों और कुत्तों की मदद से हो रही निगरानी 
  • शिकारियों को धर दबोचने को स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स भी तैनात 

विज्ञापन
Alert in Corbett Park and Rajaji Tiger Reserve on Diwali 2019
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिवाली पर शिकारी जिम कॉर्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में दुर्लभ प्रजाति के जंगली जीवोें का शिकार न कर सकें, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिकारियों की निगरानी के लिए पांच सौ से अधिक अधिकारियोें व कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। साथ ही ड्रोन कैमरों व खोजी कुत्तों की मदद से भी शिकारियाें की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


जिम कॉर्बेट पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में दीपावली पर शिकारियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए पार्क में सुरक्षा के सारे एहतियाती कदम उठाए गए हैं। जिम कॉर्बेट पार्क की सीमा को चारों ओर से सील कर दिया गया है। यूपी से सटे संवेदनशील इलाकों में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही इस बार कर्मचारी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के साथ मिलकर गश्त करेंगे। रात्रि गश्त करने के साथ ही पार्क में जगह जगह एंबुश लगाई जा रही हैं। इसके अलावा टाइगर रिजर्व पार्क में कई जगहों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं जो पार्क के भीतर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। फिलहाल सभी अधिकारियों व कर्मचारियोें के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी ने बताया कि दोनों टाइगर रिजर्व के अलावा सभी पार्कों की कड़ी निगरानी की जा रही है। पार्क के भीतर दाखिल होने वाले शिकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस संबंध में संबंधित पार्क निदेशकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed