रुड़की में ऊफान पर आई गंगा और सोलानी नदी, 24 गांव में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बारिश से गंगा, सोलानी और बरसाती नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने तकरीबन 24 गांव में अलर्ट जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक, सिकंदरपुर, रोहलकी, अब्दीपुर, मदारपुर, आलमपुरा, सहीपुर, हस्तमोली, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, मथाना, ढाढेकी, कुआंखेड़ा, डोसनी, रजबपुर, मुबारिकपुर, मखयाली, लादपुर समेत दो दर्जन से अधिक गांव में अलर्ट जारी कर दिया है।
लक्सर के रायसी, भिक्कमपुर और खानपुर के गोवर्धनपुर, माड़ाबेला में बाढ़ राहत चौकियों पर राजस्व, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, पशुधन, ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। तहसीलदार गोपाल सिंह ने बताया कि तटीय इलाकों के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
किसानों के सामने चारे का संकट
बारिश से हजारों बीघा हेक्टेयर भूमि जलमग्न होने से किसानों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। देहात के कई गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न होने से लोग घरों में कैद हो गए हैं। जबकि नदी किनारे बसे गांवों में भूमि कटाव का खतरा मंडराने से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
बुग्गावाला में धूलिया नदी किनारे रहने वाले एक ग्रामीण के घर में पानी घुसने से प्रशासनिक टीम ने मुआयना कर पीड़ित से घर खाली करवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंचने से कुआंखेड़ा, मथाना, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, लादपुर मखियाली, हस्तमोली, शाहपुर, मदारपुर, शेरपुर बेला, दाबकी खेड़ा, जोगावाला, कलसिया, डुमनपुरी आदि गांवों के ग्रामीणों की रातों की नींद गायब हो गई हैं। एसडीएम कौस्तुब मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है।