{"_id":"a59f14ce9001ef0035f61de69e472f97","slug":"alcohol-shortage-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के हिसाब पर भिड़े अधिकारी, गोदाम पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के हिसाब पर भिड़े अधिकारी, गोदाम पर बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 May 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की आपूर्ति में गड़बड़ी पर आबकारी अधिकारी आपस में ही भिड़ गए। धांधली के आरोप में हटाई गई गोदाम प्रभारी ने पूरा हिसाब-किताब दिए बिना चार्ज छोड़ने से इनकार कर दिया। इसे लेकर सहस्त्रधारा रोड स्थित शराब के गोदाम में देर रात हंगामा हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर मामला सुलझाने देर रात आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। तनाव के मद्देनजर रायपुर थाना पुलिस भी देर रात तक मौके पर मौजूद रही।
सप्लाई नहीं, कई दुकानें बंद
शराब ठेकेदारों ने शराब की आपूर्ति में धांधली का आरोप लगाते हुए बुधवार दोपहर जिला आबकारी अधिकारी का घेराव किया। हंगामे के बीच गोदाम इंचार्ज को हटाकर नए इंस्पेक्टर की तैनाती कर दी गई। उधर, पर्याप्त सप्लाई नहीं होने के कारण शराब के ज्यादातर ठेकों पर हंगामे की स्थिति रही। शराब की कई दुकानें बंद भी रहीं।
विज्ञापन
बुधवार को ठेकेदारों ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पहुंचकर आक्रोश जताया। आरोप था कि गोदाम में जो शराब उपलब्ध है, उसकी आपूर्ति में धांधली की जा रही है। किसी ठेके पर ज्यादा तो किसी पर कम आपूर्ति हो रही है। साथ ही दूसरे कई ब्रांड की शराब की आपूर्ति न होने से नुकसान पर ठेकेदारों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
हंगामें के बीच तबादला
हंगामे के बीच गोदाम प्रभारी इंस्पेक्टर प्रतिभा गुप्ता को हटा दिया गया। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर रमेश बंगवाल को भेजा गया। हालांकि गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों से बात कर आरोपों को गलत बताया है। आबकारी अधिकारी पवन सिंह ने दावा किया कि शाम से ठेकों पर आपूर्ति शुरू हो गई है।
उधर, दावों के विपरीत शराब न होने के कारण ठेके नहीं खुल सके। प्रभार लेने को लेकर देर रात आबकारी अधिकारियों में आपस में ही भिड़ंत हो गई। इंस्पेक्टर प्रतिभा गुप्ता ने शराब के लेन देन का अंतिम लेखा जोखा निर्धारित न होने तक चार्ज देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर देर रात तक गोदाम में हंगामा चल रहा था। रायपुर थानाध्यक्ष ने अबुल कलाम बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है।