{"_id":"5beebfa4bdec2217277cdbd3","slug":"alcohol-shops-will-close-on-18th-and-20th-november-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 18 और 20 नवंबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 18 और 20 नवंबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, ये है वजह
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
alcohol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में यहां दो दिन के लिए शराब की दुकानें बंद रहेंगी। निकाय चुनाव को देखते हुए पौड़ी जिले में 18 और 20 नवंबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि सचिव राज्य निर्वाचन आयोग ने शराब, भांग एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उप जिलाधिकारियों एवं आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि जनपद की समस्त शराब की दुकानें, गोदाम, सैन्य कैंटीन मतदान की तिथि 18 नवंबर व मतगणना की तिथि 20 नवंबर को मतगणना की समाप्ति तक बंद रखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया है कि जनपद पौड़ी के अंतर्गत पड़ने वाले नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत कोटद्वार, पौड़ी, दुगड्डा, सतपुली व स्वर्गाश्रम/जौंक में निकाय सामान्य निर्वाचन 2018 के लिए 18 नवंबर को मतदान एवं 20 नवंबर को मतगणना निर्धारित है।
विज्ञापन