फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alcohol cheaper in csd canteen.

पूर्व सैनिकों और पूर्व अर्धसैनिकों के लिए सस्ती हुई शराब

Wed, 11 Jan 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Jan 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
alcohol cheaper in csd canteen.
- फोटो : Getty Images

प्रदेश में अब सीएसडी कैंटीन में पूर्व सैनिकों और पूर्व अर्द्ध सैनिकों को सस्ती शराब मिलेगी। सरकार के एफएल 2 ए में सैन्य कैंटीनों में मदिरा की बिक्री पर अनुज्ञापन शुल्क, ड्यूटी और असेसमेंट फीस की दरों में संशोधन कर दिया है। इससे रम, व्हिस्की और बीयर के दामों में गिरावट आ गई है।

विज्ञापन


सरकार ने आबकारी नीति 2016-17 के बिंदु 21 में दी गई व्यवस्था के तहत सीएसडी कैंटीनों में शराब महंगी हो गई थी। लंबे समय से पूर्व सैनिक इसके दाम घटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


आचार संहिता लगने से पहले सीएम फोर यूथ प्रोग्राम में पूर्व सैनिकों और पूर्व अर्द्धसैनिकों ने उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत के सामने इसका पुरजोर विरोध किया था। सीएम ने कहा था कि वह पहले ही आदेश कर चुके हैं जो कि जल्द ही प्रभावी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासनादेश के तहत आबकारी आयुक्त युगल किशोर पंत ने सभी जिला आबकारी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए। इसके मुताबिक अब सभी सीएसडी कैंटीनों में रम पर 25 रुपये, व्हिस्की पर 35 रुपये और बीयर पर दस रुपये कम कर दिए गए हैं। दामों में यह गिरावट पूर्व निर्धारित असेस्ड फीस में कमी से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed