शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, अब नहीं मिलेगी ये खास सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। राज्य सरकार की ओर से उन्हें दी जा रही यह खास सुविधा अब से नहीं दी जाएगी।
उत्तराखंड में शराब की मोबाइल दुकान की व्यवस्था को सरकार जल्द ही बंद करने जा रही है। प्रदेश के आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने साफ किया कि यह व्यवस्था अस्थायी है, इसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।
क्योंकि इससे यह मैसेज जा रहा है कि शराब की होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। जन विरोध के चलते शराब की दुकान नहीं खोलने की स्थिति में आबकारी विभाग ने मोबाइल वैन में शराब बेचने की योजना शुरू की थी।
देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी सहित अन्य कई जनपदों में इस योजना को शुरू किया गया था। शराब की मोबाइल दुकान की व्यवस्था शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार पर वार करना शुरू कर दिया कि प्रदेश सरकार शराब की होम डिलीवरी करा रही है।
जहां दुकानें वहां बंद होगी व्यवस्था
इस मुद्दे पर सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि यह व्यवस्था अस्थायी है। वैसे भी मोबाइल वैन घूम-घूम कर शराब नहीं बेचती है।
मोबाइल वैन के लिए जगह चिह्नित है। उन्होंने कहा कि शराब की होम डिलीवरी के आरोप में कोई दम नहीं है। ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।
आबकारी मंत्री ने बताया कि जिन क्षेत्रों में मोबाइल दुकान की व्यवस्था है वहां दुकान के लिए जगह मिलते ही मोबाइल वैन की व्यवस्था को बंद कर दिया जाएगा।