फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alcohal will not supply to home dilivery in uttarakhand

शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, अब नहीं मिलेगी ये खास सुविधा

Mon, 03 Jul 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
alcohal will not supply to home dilivery in uttarakhand

शराब के शौकीनों के ल‌िए बुरी खबर है। राज्य सरकार की ओर से उन्हें दी जा रही यह खास सुव‌िधा अब से नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन



उत्तराखंड में शराब की मोबाइल दुकान की व्यवस्था को सरकार जल्द ही बंद करने जा रही है।  प्रदेश के आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने साफ किया कि यह व्यवस्था अस्थायी है, इसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्योंकि इससे यह मैसेज जा रहा है कि शराब की होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। जन विरोध के चलते शराब की दुकान नहीं खोलने की स्थिति में आबकारी विभाग ने मोबाइल वैन में शराब बेचने की योजना शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी सहित अन्य कई जनपदों में इस योजना को शुरू किया गया था। शराब की मोबाइल दुकान की व्यवस्था शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार पर वार करना शुरू कर दिया कि प्रदेश सरकार शराब की होम डिलीवरी करा रही है।

जहां दुकानें वहां बंद होगी व्यवस्‍था

alcohal will not supply to home dilivery in uttarakhand

​इस मुद्दे पर सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि यह व्यवस्था अस्थायी है। वैसे भी मोबाइल वैन घूम-घूम कर शराब नहीं बेचती है।

मोबाइल वैन के लिए जगह चिह्नित है। उन्होंने कहा कि शराब की होम डिलीवरी के आरोप में कोई दम नहीं है। ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। 

आबकारी मंत्री ने बताया कि जिन क्षेत्रों में मोबाइल दुकान की व्यवस्था है वहां दुकान के लिए जगह मिलते ही मोबाइल वैन की व्यवस्था को बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed