फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alaknanda's water level increased due to  ice melting in gopeshwar

हिमखंड पिघलने से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, अलर्ट जारी

Sun, 16 Apr 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 16 Apr 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
Alaknanda's water level increased due to  ice melting in gopeshwar
alaknanda - फोटो : amarujala

तापमान बढने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तेजी से हिमखंड पिघल रहे हैं। जिससे अलकनंदा नदी व सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ गया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने एहतियात अलर्ट जारी कर पर्यटकों, साधु-संतों और आम लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी है। 

हनुमान चट्टी से सतोपंथ तक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सूर्य की तपिश बढने से ग्लेशियर पिघल रहे हैं।

हालांकि इस बार बदरीनाथ हाईवे पर मात्र दो हिमखंड पसरे हैं। ये भी तेजी से पिघल रहे हैं। 

माणा गांव के समीप आया हिमखंड पूरी तरह से पिघल गया है।

Alaknanda's water level increased due to  ice melting in gopeshwar

नीती घाटी के गमशाली और नीती गांवों के समीप आए हिमखंड भी इन दिनों तापमान बढने से पिघल रहे हैं। 

कस्बा क्षेत्रों में अलकनंदा के जल स्तर में बढोत्तरी हो रही है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट का कहना है कि इन दिनों अलकनंदा व अन्य सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।

पर्यटक, साधु-संतों के साथ ही आम लोगों को नदी किनारे न जाने के लिए कहा गया है। 

हमारे पास जल पुलिस नहीं है। थाना और चौकी में तैनात पुलिस के जवानों को अलर्ट कर दिया गया है कि किसी भी व्यक्ति को नदी किनारे न जाने दिया जाय।

उन्होंने बताया कि संगम स्थल व नदी किनारे अन्य पहुंच वाली जगहों पर पुलिस के जवान गश्त भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed