फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alaknanda Enclave murder case... The scoundrels had come to rob on the pretext of seeing the room, killed the elderly man for not telling the password

Dehradun News: अलकनंदा एन्क्लेव हत्याकांड... कमरा देखने के बहाने लूटने आए थे बदमाश, पासवर्ड नहीं बताने पर की थी बुजुर्ग की हत्या

Thu, 12 Dec 2024 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Alaknanda Enclave murder case... The scoundrels had come to rob on the pretext of seeing the room, killed the elderly man for not telling the password
Iबसंत विहार के अलकनंदा एन्क्लेव का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

I
Iअलकनंदा एन्क्लेव में हुई पूर्व इंजीनियर बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कमरा देखने के बहाने आए थे। बुजुर्ग को अकेला देखा तो लूटने की साजिश रच डाली। बुजुर्ग के पास नकद न होने के कारण दोनों ने एटीएम का पासवर्ड जानने की कोशिश की, लेकिन बुजुर्ग ने पासवर्ड नहीं दिया तो पेपर कटर से कई वार कर हत्या कर दी। एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नौ दिसंबर को बसंत बिहार क्षेत्र में पूर्व इंजीनियर अशोक कुमार गर्ग की हत्या हुई थी। पुलिस ने अशोक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखे। पुलिस को एक लाल रंग के ई-रिक्शा के बारे में भी पता चला। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की मैपिंग की और आवासीय कॉलोनी में स्थित फ्लैटों की जांच की। इसी दौरान दोनों आरोपियों को माउंट फोर्ट एकेडमी के पास से एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नवीन कुमार चौधरी निवासी दौराला मेरठ हाल निवासी इंद्रानगर और अनंत जैन निवासी जैन मोहल्ला थाना बड़ोत जिला बागपत हाल निवासी अलकनंदा एन्क्लेव के रूप में हुई।
विज्ञापन

I
Iपूछताछ में आरोपी नवीन ने बताया कि वह पेस्ट कंट्रोल का काम करता है। पत्नी गर्भवती है तो भूतल पर किराये का कमरा ढूंढ रहा था। उसने अपने दोस्त अनंत को बताया। अनंत ने बताया कि उसकी कॉलोनी में एक बुजुर्ग के मकान में कमरा खाली है। दोनों नौ दिसंबर को दोपहर के समय पैदल बुजुर्ग के घर कमरा देखने गए। जहां अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि वह सिर्फ परिवार को ही कमरा देते हैं। इस पर दोनों ने बुजुर्ग को शाम के समय आकर परिजनों से बात करवाकर एडवांस किराया देने की बात कही। इसके बाद दोनों वापस आ गए। दोनों ने बुजुर्ग को अकेला देखा तो डरा धमकाकर उनसे पैसे लूटने की साजिश रच डाली। शाम के समय फिर दोनों बुजुर्ग के घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iबुजुर्ग ने दोनों के लिए चाय भी बनाई। इस दौरान टेबल पर रखी बुजुर्ग की पासबुक दोनों ने दे ली। इसमें काफी रकम होने की जानकारी मिली। इस पर दोनों अशोक कुमार को कमरा दिखाने के बहाने घर के पिछले हिस्से में ले गए। जहां अपने पास रखे पेपर कटर से डराकर पैसों की मांग की, लेकिन बुजुर्ग ने नकद पैसा न होने की बात कही। इसके बाद दोनों ने मृतक से उसके एटीएम का पासवर्ड बताने का दबाव बनाया।I
Iबुजुर्ग ने पासवर्ड देने में आनाकानी की तो आरोपियों ने पेपर कटर से बुजुर्ग के सीने और पेट पर कई वार किए। बुजुर्ग चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग गेट पर आ गए। लोगों की आवाज सुन दोनों बुजुर्ग के सीने पर वार कर फरार हो गए।

I
I
I
I
I
Iसूखे नाले में फेंक दिए थे कपड़े और पेपर कटर
I
Iहत्या के बाद दोनों आरोपियों ने हत्या के समय पहने कपड़े और पेपर कटर को एक सूखे नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बुजुर्ग का पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, 1500 रुपये नकद और एक स्कूटर बरामद किया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed