फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akshi got the title of best slogan and Ayush got the title of best poster.

Dehradun News: अक्षी को बेस्ट स्लोगन तो आयुष को मिला बेस्ट पोस्टर का खिताब

Tue, 26 Sep 2023 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Akshi got the title of best slogan and Ayush got the title of best poster.
श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंगदान महादान थीम पर आधारित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। वहीं, स्लोगन प्रतियोगिता में अक्षी पुंडीर को बेस्ट स्लोगन और आयुष कुमार को बेस्ट पोस्टर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


सोमवार को विवि के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ. विवेक रुहेला ने किया। उन्होंने अंगदान को महादान बताते हुए अंगदान के मेडिकल व व्यावहारिक पक्ष पर प्रकाश डाला। बताया कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 20 से अधिक किडनी प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। इस मौके पर विवि के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज, कुलपति डाॅ. यशबीर दीवान और कुलसचिव डाॅ. अजय कुमार खंडूरी ने आयोजक सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन







दवाओं के अनुसंधान में फार्मेसी की बड़ी भूमिका



श्री देवभूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. निशान्त श्रीवास्तव ने कहा, वर्तमान परिवेश में फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री एवं चिकित्सालय में किसी भी नई बीमारी की दवाई के निर्माण एवं अनुसंधान में फार्मेसी की बड़ी भूमिका रहती है। इस मौके पर डॉ. समान बहुखण्डी, श्रीनिवास नौटियाल, डॉ. शिवानन्द पाटिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed