फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akshay Kumar Ananya Pandey shoot at IIT Roorkee Bollywood Entertainment Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: आईआईटी रुड़की में अक्षय कुमार और अनन्या पांडे ने की शूटिंग, एक झलक पाने के लिए फैंस दिखे बेताब

Fri, 26 May 2023 03:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 May 2023 03:38 PM IST
सार

आईआईटी रुड़की में मंगलवार से शूटिंग की तैयारी चल रही थी। बुधवार को फिल्म की शूटिंग होनी थी। इसके लिए मेन बिल्डिंग के सामने एक सेट भी तैयार किया गया थ लेकिन मंगलवार देर शाम आई तेज आंधी से सेट खराब हो गया था। इसके कारण बुधवार को शूटिंग स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन
Akshay Kumar Ananya Pandey shoot at IIT Roorkee Bollywood Entertainment Uttarakhand news in hindi
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी रुड़की में बृहस्पतिवार को फिल्म स्टार अक्षय कुमार व अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अन्य कलाकारों के साथ फिल्म की शूटिंग की। शूटिंग के दौरान प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए। हालांकि अक्षय कुमार ने प्रशंसकों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए जब भी मौका मिला, उनकी और मुस्कुराकर हाथ हिलाया।

विज्ञापन


इसे देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आईआईटी रुड़की में मंगलवार से शूटिंग की तैयारी चल रही थी। बुधवार को फिल्म की शूटिंग होनी थी। इसके लिए मेन बिल्डिंग के सामने एक सेट भी तैयार किया गया थ लेकिन मंगलवार देर शाम आई तेज आंधी से सेट खराब हो गया था। इसके कारण बुधवार को शूटिंग स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


बुधवार को पूरा दिन दोबारा नया सेट तैयार किया गया। बृहस्पतिवार सुबह ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। शूटिंग देखने के लिए अनेक दर्शक वहां पहुंचे लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी प्रशंसक को वहां नहीं आने दिया गया। सुबह से शाम तक शूटिंग चली। इसमें अभिनेता अक्षय कुमार अभिनेत्री अनन्या पांडे के अलावा कई कलाकारों ने अभिनय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटिश काल से जुड़ी है फिल्म की कहानी

आईआईटी की मेन बिल्डिंग में हुई शूटिंग की कहानी और फिल्म के नाम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई लेकिन शूटिंग को देखकर साफ नजर आ रहा था कि यह फिल्म ब्रिटिश काल की किसी कहानी से जुड़ी है। फिल्म के लिए जो सेट तैयार किया गया था। वह भी अंग्रेजों के जमाने का ही था। इसके अलावा वाहनों में अंग्रेजों के समय की कार व घोड़ा बग्गी नजर आई।

ये भी पढ़ें...Akash Madhwal: इंजीनियर से मुंबई इंडियन्स के स्टार बनने की कहानी, जब 300 रुपये के इस फॉर्म ने बदल दी किस्मत

फिल्म पान सिंह तोमर की भी हुई थी शूटिंग

आईआईटी रुड़की में इससे पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। मेन बिल्डिंग में इससे पहले सुपरहिट फिल्म पान सिंह तोमर की शूटिंग हुई थी। यह शूटिंग कई दिन चली थी। फिल्म स्टार स्वर्गीय इरफान खान उस समय अपने फैंस से बेबाक मिले थे। जिसे रुड़की के लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed