फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akranta FC and Garhwal Sporting won

अक्रांता एफसी और गढ़वाल स्पोर्टिंग रहे विजयी

Sat, 30 Nov 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Akranta FC and Garhwal Sporting won
पवैलियन मैदान में आयोजित लाला नेमीदास फुटबॉल टूर्नामेंट में जीत के लिए जूझते खिलाड़ी।
लाला नेमीदास मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग में शुक्रवार को अक्रांता एफसी (फुटबॉल क्लब) और गढ़वाल स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में पहला मुकाबला अक्रांता एफसी व स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच हुआ, जिसमें अक्रांता एफसी की तरफ से एकमात्र गोल हो सका। अक्रांता एफसी ने मैच 1-0 से जीता। वहीं, दूसरा मैच गढ़वाल स्पोर्टिंग व एक्सोडस के बीच खेला गया, जिसमें पहला गोल 17वें मिनट में एक्सोडस की तरफ से रोनाल्ड ने दागा और टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद गढ़वाल स्पोर्टिंग के केशव ने टीम के लिए पहला गोल 21वें मिनट में किया और स्कोर बराबर किया। केशव ने टीम के लिए दूसरा और निर्णायक गोल दागते हुए टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई।

इसके बाद एक्सोडस और गढ़वाल स्पोर्टिंग टीम की तरफ से अन्य गोल नहीं हो सका और गढ़वाल स्पोर्टिंग ने 2-1 से मुकाबला जीत लिया। मैचों में सतीश कुलाश्री, बिन्दर सिंह, बलवीर सिंह, अनिल रावत, एसपी जोशी, मदन नेगी ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed