फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   akhara parishad would disclose fake saints soon

राम रहीम प्रकरण के बाद अखाड़ा परिषद सख्त, कई फर्जी संत होंगे बेनकाब

Mon, 04 Sep 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 04 Sep 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
akhara parishad would disclose fake saints soon
Ram Rahim

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक दस सितंबर को प्रयाग के बाघंबरी मठ में होने जा रही है। बैठक में एक बार फिर से देशभर के फर्जी संतों के नाम घोषित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। फर्जी बाबा राम रहीम के चर्चित प्रकरण के सामने आने पर संतों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद इस बार कड़े निर्णय लेने के मूड में है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि ऐसे प्रयास वर्ष 2010 से लगातार किए जा रहे हैं। किसी न किसी अखाड़े के विरोध के चलते इन प्रयासों को मुकाम नहीं मिल पाया। पिछले चार कुंभ मेलों में परिषद की बैठक हुई और एजेंडे में फर्जी बाबाओं का मुद्दा बार-बार लाया गया।
विज्ञापन


पहले भी जब आसाराम और रामपाल के प्रकरण सामने आए, तब अखाड़ों में खासा बवाल मचा था। हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक के कुंभ मेलों में ऐसा लगा कि इस बार अखाड़ा परिषद ही नहीं बल्कि संतों की धर्म संसद भी फर्जी भगवाधारियों पर प्रतिबंध लगा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतों की छवि को विश्वभर में लगा है धक्का

akhara parishad would disclose fake saints soon
akhara parishad

यहां तक की कई शंकराचार्यों ने ऐसा करने का निर्देश अखाड़ों को दिया था। हितों के आड़े आने से ऐसा हो नहीं पाया। किसी न किसी नाम पर कोई न कोई अखाड़ा विरोध पर अड़ गया। हरिद्वार में भी तीन बार इसी संबंध में अलग से बैठकें की गई। एक बार तो अखाड़ों की ओर से विशाल संत सम्मलेन ही बुला लिया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

अब राम रहीम प्रकरण के बाद संतों की छवि को विश्वभर में धक्का लगा है। दुनिया के कई देशों से अखाड़ा परिषद और संतों के अन्य संगठनों से इस संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है। संत समाज को जवाब देना मुश्किल हो रहा है।

इसलिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की एक अति महत्वपूर्ण बैठक 10 सितंबर को प्रयाग में बुलाई गई है। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि संत जगत इस समय बहुत आहत है। वे स्वयं कड़ी कार्रवाई करना चाहते हैं, लेकिन अकेले नहीं कर सकते। परिणाम स्वरूप अखाड़ा परिषद की बैठक बुला ली गई है। इस बैठक में फर्जी संतों के बारे में कड़ा निर्णय हो सकता है। प्रयास किया जाएगा कि ऐसे फर्जी संतों की एक पूरी सूची ही जारी कर दी जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed