फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ajmer Singh's cow selected first in cattle fair

पशु मेले में अजमेर सिंह की गाय चुनी गई प्रथम,

Fri, 06 Mar 2020 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ajmer Singh's cow selected first in cattle fair
- फोटो : अमर उजाला

विकासनगर। राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत बृहस्पतिवार को पशुपालन विभाग की ओर से विकासनगर के मलूकावाला (जमीनपुर) गांव में पशु मेला और गोष्ठी का आयोजन किया गया। पशु मेले में मलूकावाला अजमेर सिंह की गाय को सर्वोत्तम चुना गया। बलवीर सिंह की भैंस को सर्वोत्तम चुना गया। मोकम सिंह के बैलों ने पहला स्थान हासिल किया और बछिया वर्ग में सुनील कुमार की बछिया प्रथम रही।

विज्ञापन


पशु मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जसिंवदर सिंह बिट्टू ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनीता देवी ने की। ब्लॉक प्रमुख ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की आय का प्रमुख साधन खेतीबाड़ी और पशुपालन है। ऐसे में उन्नत नस्ल के पशु पालने चाहिए। इसके साथ ही नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। मुख्यपशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसबी पांडेय ने पशुपालकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा कि इस समय जनपद में सेक्स सारटेड सीमेन एवं कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना के अंतर्गत छूट पर उपलब्ध है। इस तकनीक के इस्तेमाल से शर्तिया बछिया या कटड़ी पैदा होती है। पशु चिकित्साधिकारी विकासनगर डॉ. सतीश जोशी ने पशुपालकों को टीकाकरण, कृमिनाशक दवा की जानकारी दी। इस मौके पर डीपीसी सदस्य सूरत सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत जैन, दिनेश कुमार, संदीप त्यागी, अब्दुल वाहिद, बलदेव सिंह, डॉ. उमेश मौया, डॉ. अनोजा डिमरी, डॉ. कैलाश उनियाल, डॉ. रेनू चौहान शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed