{"_id":"650213b8a5b2920cca0f1097","slug":"ajay-singh-became-the-new-captain-of-the-capital-pramendra-dobal-got-the-command-of-haridwar-dehradun-news-c-5-drn1037-244380-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अजय सिंह बने राजधानी के नए कप्तान, हरिद्वार की कमान प्रमेंंद्र डोबाल को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अजय सिंह बने राजधानी के नए कप्तान, हरिद्वार की कमान प्रमेंंद्र डोबाल को मिली
विज्ञापन
राजधानी समेत चार जिलों के पुलिस कप्तानों के तबादले किए गए हैं। अजय सिंह को देहरादून का पुलिस कप्तान बनाया गया है। जबकि, उनकी जगह हरिद्वार चमोली के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को भेजा गया है। शासन ने कुमाऊं रेंज के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे का भी ट्रांसफर किया है। उनके स्थान पर अब डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने बुधवार रात को आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची काफी समय से चर्चाओं में बनी हुई थी। हालांकि, यह सूची लंबी नहीं। लेकिन, चार जिलों के कप्तान और कुमाऊं रेंज में फेरबदल हुआ है। देहरादून के पुलिस कप्तान का ट्रांसफर कर उन्हें डीआईजी इंटेलीजेंस बनाया गया है। नैनीताल के पुलिस कप्तान पंकज भट्ट का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब 46वीं बटालियन पीएसी का कमांडेंट बनाया गया है। जबकि, नैनीताल की जिम्मेदारी अब आईपीएस प्रह्लाद सिंह मीणा देखेंगे। इसके साथ ही एसपी यातायात हरिद्वार रेखा यादव को चमोली का पुलिस कप्तान बनाया गया है। बता दें कि चमोली पुलिस कप्तान रहे प्रमेंद्र डोबाल इसी साल आईपीएस प्रमोट हुए हैं। उन्हें अब प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण जिलों में से एक हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।