{"_id":"58ea3a6f4f1c1bfc5c5b417a","slug":"ajay-bhatt-said-that-ramesh-pokhriyal-nishank-will-always-our-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी कैबिनेट में कौन होगा उत्तराखंड का चेहरा, निशंक पर ये बोले अजय भट्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी कैबिनेट में कौन होगा उत्तराखंड का चेहरा, निशंक पर ये बोले अजय भट्ट
Ajay bhatt said that ramesh pokhriyal nishank will always our leader
Updated Sun, 09 Apr 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
डा.रमेश पोखरियाल निशंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी कैबिनेट में उत्तराखंड के प्रतिनिधित्व की चर्चा गर्म है। इन स्थितियों के बीच, एक कार्यक्रम में रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अजय भट्ट और हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक कुछ देर के लिए साथ रहे।
विज्ञापन
निशंक के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित पब्लिक मीटिंग में अजय भट्ट ने कहा कि निशंक पहले से हमारे नेता हैं और आगे भी रहेंगे। हालांकि भट्ट के इस बयान का जवाब निशंक ने सिर्फ मुस्कराकर दिया। लखनऊ में सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ होने जा रही मीटिंग का भी इस मौके पर जिक्र आया। बीजेपी ने उम्मीद जताई है कि परिसंपत्तियों के मसले इस बार निबट जाएंगे।
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट में रिशफंलिग में उत्तराखंड को प्रतिनिधित्व की उम्मीद जताई जा रही है। प्रमुख रूप से जो नाम उभर रहे हैं, उनमें पूर्व सीएम डा रमेश पोखरियाल निशंक का नाम भी शामिल है। मोथरोवाला के अनिकेत विहार में आयोजित कार्यक्रम में निशंक और क्षेत्रीय विधायक मेयर विनोद चमोली का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ जाने से पहले कुछ देर के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी इस कार्यक्रम में शरीक हुए। उन्होंने बीजेपी राज में विकास कार्यों में तेजी का भरोसा दिलाया। निशंक की तारीफ में कसीदे पढे़। उन्होंने कहा, निशंक पहले से हमारे नेता रहेंगे और आगे भी रहेंगे। अपने संबोधन में भट्ट ने निशंक की प्रभावशाली भूमिका के संकेत दिए। हालांकि निशंक इस पर कुछ नहीं बोले।
भट्ट और निशंक दोनों ने अपने संबोधन में लखनऊ में सोमवार को योगी आदित्यनाथ से मीटिंग का जिक्र किया। इस मीटिंग में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को साथ रहना है। हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट का नाम दिया जा रहा है। भट्ट ने कहा कि परिसंपत्तियों के मामलों पर बात की जाएगी। अब समय अनुकूल है। निशंक ने कहा, प्रचंड जीत के बाद प्रचंड अपेक्षाएं भी हैं। इसलिए हर मोर्चे पर हमें बेहतर काम करके दिखाना है। उन्होंने भी उम्मीद जताई कि यूपी, उत्तराखंड और केंद्र तीनों जगह बीजेपी सरकार होने से परिसंपत्तियों का मामला सुलटने में दिक्कत नहीं रहेगी।