फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ajay bhatt indicate he is cm race.

महिला मोर्चा की बैठक में बोले भट्ट, 'चेहरा तो मेरा भी ठीक है'

Wed, 20 Jul 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 20 Jul 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
ajay bhatt indicate he is cm race.
ऋषिकेश में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक - फोटो : अमरउजाला

‌ऋषिकेश में महिला मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट इशारों-इशारों में खुद सीएम की रेस में बता गए। 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि चेहरा तो मेरा भी ठीक है। पर यह निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है।

विज्ञापन


वैसे तो भाजपा के पास तीन पूर्व मुख्यमंत्री पहले से हैं और एक पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड की जनता प्रत्याशी का नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा देखकर भाजपा को वोट देगी। दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


वहीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2017 विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट देने की मांग प्रमुखता से उठी। महिलाओं ने पार्टी संगठन में मातृशक्ति को पूरा सम्मान न मिलने की बात भी प्रमुखता से उठाई। विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र लाएगी। नौ अगस्त से महिला मोर्चा प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ पर्दाफाश कार्यक्रम आयोजित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव

ajay bhatt indicate he is cm race.
भाजपा मह‌िला मोर्चा की बैठक - फोटो : अमरउजाला

परमार्थ निकेतन स्वर्ग आश्रम में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मोर्चा की अध्यक्ष नीलम सहगल ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मातृशक्ति को भय, भ्रष्टाचार और शराब नीति के खिलाफ आगे आना होगा।

महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी। वर्ष 2017 महिलाओं का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर मातृशक्ति का पूरा सम्मान किया जाएगा। पंचायत से लेकर उच्च सदन तक महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वह समाज प्रगति करता है, लेकिन उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नारी शक्ति का घोर अपमान हुआ है। नारी निकेतन में हुई घटनाओं का बदला मातृशक्ति को लेना है।

मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सहगल ने कहा कि 20 अगस्त से जिलों में मोर्चा का सम्मेलन होगा। उससे पहले बूथ स्तर की बैठक होगी। बैठक में यमकेश्वर विधायक विजया बड़थ्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महामंत्री खजान दास,  महामंत्री संगठन संजय, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरला खंडूड़ी, दीपाली कन्याल, कोषाध्यक्ष रुचि भट्ट, जिलाध्यक्ष अनीता मंमगाई, प्रेमा राणा, पूर्व दायित्वधारी सुशीला बलूनी आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed